Modi Cabinet Big Breaking: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ! इन राज्यों के कई जनजातीय समुदायों को ST में किया शामिल...

आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Modi Cabinet Big Breaking: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ! इन राज्यों के कई जनजातीय समुदायों को ST में किया शामिल...

Modi Cabinet Big Breaking: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी है।

छत्तीसगढ़ को दी ये सौगात

आपको बताते चलें कि, आज की मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में बृजिया समुदाय को जोड़ने का प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसमें भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए कानून लाने का वादा किया था। जिसे मानते हुए छत्तीसगढ़ में गोंड जाति के पांच उप जातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी, राजगोंड को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है।

publive-imagepublive-image

हिमाचल में सिरमौर को मिली सौगात

आपको बताते चलें कि, सरकार ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरी पार क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी है। जी हां, गिरी पार क्षेत्र के तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले हाटी समुदाय को आज आखिरकार अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिल ही गया है। बता दें कि, आर्थिक और विकास के पिछड़ेपन से छुटकारा पाने के लिए गिरीपार क्षेत्र के साढ़े तीन लाख हाटी समुदाय के लोग अपने आप को जनजातीय घोषित करवाने के लिए पिछले कई वर्षाें से संघर्ष कर रहे थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article