Cyclone Mocha: 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चक्रवात मचाएगा तबाही, ये तीन राज्य अलर्ट पर

जहां पर देश के मौसम में बदलाव हो गया है तो वहीं पर बदलते मौसम के साथ मोचा चक्रवात की तबाही मच रही है जिसे लेकर ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Cyclone Mocha: 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चक्रवात मचाएगा तबाही, ये तीन राज्य अलर्ट पर

नई दिल्ली।  Cyclone Mocha जहां पर देश के मौसम में बदलाव हो गया है तो वहीं पर बदलते मौसम के साथ मोचा चक्रवात की तबाही मच रही है जिसे लेकर ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिसे लेकर बताया कि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा साइक्लोन एक बहुत ही गंभीर तूफान में बदल सकता है जिसके हवा की स्पीड इतनी खतरनाक होगी कि, 130 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से उठेगा।

12 मई के साथ बढ़ने के आसार

आपको बताते चले कि, यहां पर चक्रवात मोचा की बात की जाए तो, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है तो वही जानकारी देते चले कि, 12 मई के आसपास मोचा साइक्लोन के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने के आसार जताए जा रहे है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, यह तूफान बांग्लादेश की तरफ बढ़ते हुए तटीय इलाकों से कितनी दूर रहेगा।

मौसम विभाग ने इन तीन राज्यों को किया अलर्ट

यहां पर मौसम विभाग ने इस चक्रवात को लेकर आसार जताते हुए कहा कि, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों में चक्रवात का असर तेज हो सकता है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने कहा कि, छोटे समुद्री जहाजों और मछुआरों को मंगलवार से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है। वही पर सीएम ममता बैनर्जी ने कहा कि, साइक्लोन से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा अगर मुश्किल हालात बनते हैं तो तटीय इलाकों से लोगों को बचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article