MLA Narayan Tripathi : मैहर विधायक बोले, 'सीएम बनना सपना, विंध्य प्रदेश बनते ही लूंगा राजनीति से सन्यास'

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी MLA Narayan Tripathi  ने बड़ा बयान दिया है। बंसल न्यूज से बातचीत में नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सीएम बनना उनका भी सपना है, लेकिन अलग विंध्य प्रदेश बनने के बाद वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

MLA Narayan Tripathi : मैहर विधायक बोले, 'सीएम बनना सपना, विंध्य प्रदेश बनते ही लूंगा राजनीति से सन्यास'

भोपाल। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी MLA Narayan Tripathi  ने बड़ा बयान दिया है। बंसल न्यूज से बातचीत में नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सीएम बनना उनका भी सपना है, लेकिन अलग विंध्य प्रदेश बनने के बाद वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। इसके अलावा नारायण त्रिपाठी ने बजट में विंध्य के लिए बड़ा अस्पताल मांगा साथ ही नदियों को जोड़ने का प्रोजेक्ट, सड़क के साथ अन्य विकास कार्य कराने की मांग की।

कई बार पहले ही मांग कर चुके है
गौरतलब है कि मैहर भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश बनने के लिए कई बार पहले ही मांग कर चुके है। नारायण त्रिपाठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिख चुके है। उन्होंने पीएम से अलग विन्ध्य प्रदेश बनाने की मांग रखी है। अपने पत्र में नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि छोटे राज्यों के गठन से विकास को स्वाभाविक गति मिलती है।

पीएम मोदी को पत्र लिखा था पत्र
कुछ दिन पहले नारायण त्रिपाठी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा था कि विन्ध्य प्रदेश का पहले अलग अस्तित्व था, लेकिन मध्य प्रदेश के गठन के बाद उसका विलय इसी राज्य में कर दिया गया। उन्होंने इसका विपरीत प्रभाव बताते हुए लिखा है कि विन्ध्य क्षेत्र का विकास काफी समय से ठप पड़ चुका है। उन्होंने विन्ध क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, प्रशासनिक सुदृढ़ता और मजबूत कानून व्यवस्था के लिए यह बेहद जरूरी है कि यह मध्य प्रदेश से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बने।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article