MLA Jitendra Awhad Resign : छेड़छाड़ के आरोप के बाद विधायक ने दिया इस्तीफा

MLA Jitendra Awhad Resign : छेड़छाड़ के आरोप के बाद विधायक ने दिया इस्तीफा

एनसीपी नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधायक पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्हें मराठी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के कुछ देर बाद उन पर एक एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। महिला का आरोप है कि मुम्ब्रा में नए पुल के उद्धाटन के दौरान जितेंद्र आव्हाड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। महिला की शिकायत पर मुम्ब्रा पुलिस ने विधायम आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

महिला की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना 13 नवंबर की है. उस दिन मुम्ब्रा में एक पुल का उदघाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया था। पीड़ित महिला मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आगे बढ़ रही थी। इस दौरान विधायक जितेंद्र आव्हाड ने उसको छुआ। हालांकि, जिस समय यह घटना हुई महिला के साथ कई लोग सीएम से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे। महिला के इस आरोप के बाद जितेंद्र आव्हाड ने कहा था कि पुलिस ने 72 घंटे में मेरे खिलाफ दो झूठे मामले दर्ज किए हैं। मैं पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लडूंगा। उन्होंने कहा कि वह विधायकी से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। हम लोकतंत्र की हत्या नहीं देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article