पारपंरिक परिधान में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर विधायक ने मनाया भगोरिया उत्सव

पारपंरिक परिधान में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर विधायक ने मनाया भगोरिया उत्सव

भोपाल। भिलाला समाज कल्याण परिषद द्वारा ग्राम भानपुर में भगोरिया उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न जनजाति वर्ग के लोगों के साथ हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी नाचते गाते और ढोल बजाते हुए दिखाई दिए।

बता दें कि आदिवासी अंचल के सबसे बड़े लोक उत्सव भगोरिया की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। आदिवासी समाजजनों और भोपाल के हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा ने ने उत्साह के साथ भगोरिया का जश्न मनाया। पारपंरिक परिधान में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की मधुर तान पर समाजजन जमकर थिरके। भगोरिया में इस बार आधुनिकता के साथ आदिवासी संस्कृति को सहेजने का प्रयास करते आदिवासी युवाओं की गेरों से मेले में धूमधाम रही।

इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि उन्होंने भिलाला समाज कल्याण परिषद द्वारा ग्राम भानपुर में भगोरिया उत्सव मेले के आयोजन में जनजाति भाइयों के साथ नाचते—गाते और ढोल बजाते भगोरिया उत्सव मनाया है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password