Mizoram Stone Quarry Collapsed: अचानक पत्थर खदान ढहने से हुआ बड़ा हादसा ! 12 मजदूर बुरी तरह फंसे

Mizoram Stone Quarry Collapsed: अचानक पत्थर खदान ढहने से हुआ बड़ा हादसा !  12 मजदूर बुरी तरह फंसे

मिजोरम। Mizoram Stone Quarry Collapsed इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आने से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है तो वहीं रेस्क्यू अभियान के जरिए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बिहार के है सभी मजदूर

आपको बताते चलें कि, घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है जहां पर इस हादसे में SP विनीत कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त ABCIL इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के 13 मजदूर खदान में काम कर रहे थे। उसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक मजदूर को निकल गया लेकिन 1 मजदूर बचने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि, घटना के बाद से बचाव अभियान में शाम 7.30 बजे तक किसी भी मजदूर को निकालने में सफलता नहीं मिली है। बता दें कि, यह खदान पिछले ढाई साल से ऑपरेशनल है। सूत्रों के मुताबिक मजदूर दोपहर का खाना खाकर लौटे ही थे कि खदान ढह गई और वे उसके नीचे फंस गए। मजदूरों के साथ 5 खुदाई मशीनें और कई ड्रिलिंग मशीनें भी खदान में दब गई हैं।

पहाड़ को गहराई तक तोड़ा गया था

आपको बताते चलें कि, घटना में देखा गया कि, एक वाॅलंटियर वानलालजुइया ने कहा कि शुरुआत में एक-दो पत्थर गिरे। इसके बाद कुछ मजदूर वहां से भागे, लेकिन बाकी सभी वहीं फंस गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालना इसलिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि पूरी पहाड़ी की मिट्‌टी ही उन मजदूरों पर गिर गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article