Mizoram Election: म‍िजोरम में कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत, प्रियंका गांधी समेत ये नेता करेंगे प्रचार

आइजोल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा और शशि थरूर मिजोरम में सात नवंबर को होने वाले विधानसभा ।

Mizoram Election: म‍िजोरम में कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत, प्रियंका गांधी समेत ये नेता करेंगे प्रचार

आइजोल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा और शशि थरूर मिजोरम में सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार अभियान में शिरकत करने के लिए राज्य का दौरा कर सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में में कर सकती हैं प्रचार 

मिजोरम कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रियंका गांधी और शशि थरूर के तीन और चार नवंबर को पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार के वास्ते मिजोरम आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रियंका राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भाषाई अल्पसंख्यक क्षेत्रों में प्रचार कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि रमेश के बृहस्पतिवार को आइजोल पहुंचने की उम्मीद है।रेंथली ने कहा कि रमेश पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे, एक संवाददाता सम्मेलन को तथा सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 16 और 17 अक्टूबर को मिजोरम की अपनी यात्रा के दौरान आइजोल और दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित शीर्ष पार्टी नेताओं के भी मिजोरम का दौरा करने की संभावना है।भाजपा सूत्रों ने कहा कि मोदी के 30 अक्टूबर को पश्चिम मिजोरम के मामित शहर का दौरा करने और पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने की संभावना है।

हाल ही में मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लालरिनलियाना सेलो मामित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चालीस-सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को होंगे और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। सोलह महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सत्तारूढ़ एमएनएफ, मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में 39 सीटों पर चुनाव लड़ चुकी भाजपा इस बार 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और आम आदमी पार्टी (आप) ने मिजोरम में अपने चुनावी पदार्पण के तौर पर चार उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में 4,38,925 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,56,868 मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें: 

PM Modi Goa-Maharashtra Visit: महाराष्ट्र-गोवा दौरे पर कल पीएम मोदी, शिरडी में साईंबाबा की करेंगे पूजा

India Mobile Congress 2023: पीएम मोदी 27 अक्टूबर को ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का करेंगे उद्घाटन, जानें इस बार क्या होगा अलग

GST Tax Notice: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को एक लाख करोड़ का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Karnataka Farmers: कर्नाटक के किसानों का अजीबो गरीब विरोध-प्रदर्शन, मगरमच्‍छ लेकर पहुंच गए क‍िसान, पढ़ें पूरी खबर

Mizoram Elections 2023: मिजोरम में 174 में से 112 उम्मीदवार करोड़पति, आप नेता एंड्रयू ललरेमकिमा सबसे अमीर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article