Mizoram Election 2023 Live Update: मिजोरम में मतदान शुरू, अब तक 52.73 प्रतिशत मतदान, जानें पल-पल की अपडेट

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए अब से थोड़ी देर बाद मतदान होगा। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Mizoram Election 2023 Live Update: मिजोरम में मतदान शुरू, अब तक 52.73 प्रतिशत मतदान, जानें पल-पल की अपडेट

Mizoram Vidhan Sabha Election 2023: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए अब से थोड़ी देर बाद मतदान होगा। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 3,000 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 5,400 कर्मियों को चुनावों के लिए तैनात किया गया है।

दोपहर 1 बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दोपहर एक बजे तक राज्य में 52.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

11 बजे तक मिजोरम में 27 फीसदी के पार पहुंचा मतदान का आंकड़ा

नाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 27 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

अब तक 15.39%प्रतिशत मतदान

राजधानी आइजोल में अब तक 15.39% वोटिंग हो चुकी है। खोजोल में सबसे ज्यादा 27.22% मतदान हुआ।

हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डालने के बाद कहा, "मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे और हम अपने निर्वाचन क्षेत्र आइजोल ईस्ट 1 में भारी जीत हासिल करेंगे।"

सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि मिजोरम में सुबह 9 बजे तक 12.80 मतदान हुआ।

[caption id="attachment_273398" align="alignnone" width="859"]mizoram election mizoram election[/caption]

 चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें: मिजोरम के राज्यपाल

मिजोरम के राज्यपाल राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने आगे कहा,मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1721727445941002360

मिजोरम में भारी संख्या में वोटिंग के लिए पहुंचे मतदाता

मिजोरम के मिशन वेंगथलांग में मतदान केंद्र 27 पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।

https://twitter.com/ANI/status/1721714579619877365

मिजोरम कांग्रेस प्रमुख ने डाला वोट

मिजोरम कांग्रेस प्रमुख लालसावता ने आइजोल के वेंगथलांग में एक मतदान केंद्र में वोट डाला।

https://twitter.com/ANI/status/1721722718981410995

मिजोरम: CM जोरमथांगा नहीं डाल पाए वोट, बोले- मशीन काम नहीं कर रही

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा, "सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि हम इससे ज्यादा सीटें हासिल कर पाएंगे। मेरा मानना है कि हमारे पास बहुमत होगा।"

https://twitter.com/ANI/status/1721704823748501541

 

1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान होगा शुरू 

मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। राज्य में 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय एवं इंटरनेशनल बॉर्डर के आसपास के करीब 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान से पहले म्यांमार से लगी 510 किलोमीटर बॉर्डर और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है। इसके अलावा असम के तीन जिलों, मणिपुर के दो और त्रिपुरा के एक जिले से लगीं अंतर-राज्यीय सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं।

चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। BJP और AAP क्रमशः 23 और 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल मिलाकर, 4,39,026 महिला मतदाताओं समेत 8,57,063 मतदाता मिजोरम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के पात्र हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1721687476656541754

mizoram election 2023, mizoram, "Live Mizoram Election, election Mizoram, Mizoram votes, MNF Congress battle ZPM an emerging force, bjp, CONGRESS, election LIVE UPDATES, Assembly Election 2023, Mizoram, Election, Election 2023, Mizoram, Assembly Election 2023 Live, Elections 2023 Live

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बदलने लगा मौसम, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों छिपाकर जलाया जाता है यम के नाम ​दीया, ये है सही तरीका

CG Election 2023 Live Update: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज, 40 लाख से ज्यादा मतदाता तय करेंगे 223 प्रत्याशियों का भविष्य

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article