Advertisment

मिजोरम के मुक्केबाज लालरिनसांगा मार्च में डब्ल्यूबीसी सुपर फेदर खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

आइजोल, छह जनवरी (भाषा) मुक्केबाजी कोच और प्रमोटर मुज्तबा कमाल ने बुधवार को बताया कि मिजोरम के मुक्केबाज लालरिनसांगा मार्च में यहां डब्ल्यूबीसी सुपर फेदर खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Advertisment

इस मुकाबले का आयोजन ग्रासरूट बाक्सिंग प्रमोशनल मिजोरम स्थित सेते मुक्केबाजी अकादमी के सहयोग से करेगा।

ग्रासरूट बाक्सिंग प्रमोशनल के प्रमुख कमाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मिजोरम में काफी प्रतिभावान मुक्केबाज हैं जो सिर्फ मिजोरम को ही नहीं बल्कि भारत को भी गौरवांवित कर सकते हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य राज्य में पेशेवर मुक्केबाजी को बढ़ावा देना और स्थानीय मुक्केबाजों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने में मदद करना है।’’

कमाल ने कहा कि लालरिनसांगा के यहां डब्ल्यूबीसी सुपर फेदर खिताब के लिए चुनौती पेश करने से राज्य में खेल को काफी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisment

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

Advertisment
चैनल से जुड़ें