नई दिल्ली। Mittee Bachao Aandolan इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने कही ये बात
आपको बताते चलें कि, इस आयोजन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज भारत ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। आपको ये जानकर भी गर्व की अनुभूति होगी, कि भारत इस लक्ष्य पर तय समय से 5 महीने पहले पहुंच गया है। वही आगे कहा कि, भारत आज जैव विविधता और वन्यजीव से जुड़ी जिन नीतियों पर चल रहा है, उसने वन्य-जीवों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि की है। आज चाहे बाघ, शेर, तेंदुआ या फिर हाथी हो सभी की संख्या देश में बढ़ रही है।
इस साल के बजट में हमने तय किया है कि गंगा के किनारे बसे गांवों में नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे, नैचुरल फॉर्मिंग का एक विशाल कॉरिडोर बनाएंगे। इससे हमारे खेत तो कैमिकल फ्री होंगे ही, नमामि गंगे अभियान को भी नया बल मिलेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/FHm52ndOUY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2022
नैचुरल फॉर्मिग पर बनाएंगे कॉरिडोर
पीएम मोदी ने कहा कि, इस साल के बजट में हमने तय किया है कि गंगा के किनारे बसे गांवों में नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे, नैचुरल फॉर्मिंग का एक विशाल कॉरिडोर बनाएंगे। इससे हमारे खेत तो कैमिकल फ्री होंगे ही, नमामि गंगे अभियान को भी नया बल मिलेगा।