Miss Universe 2022 USA’s R’Bonney Gabriel : अमेरिका की बॉनी ग्रेब्रिएल के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने पहनाया क्राउन

Miss Universe 2022 USA’s R’Bonney Gabriel : अमेरिका की बॉनी ग्रेब्रिएल के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने पहनाया क्राउन miss-universe-2022-usas-rbonney-gabriel-americas-bonnie-gabriel-crowned-miss-universe-indias-former-miss-universe-harnaaz-sandhu-wore-pds

Miss Universe 2022 USA’s R’Bonney Gabriel : अमेरिका की बॉनी ग्रेब्रिएल के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने पहनाया क्राउन

Miss Universe 2022 USA’s R’Bonney Gabriel  : इस बार 71वां मिस यूनिवर्स का ताज अमेरिका की आर बॉनी ग्रेब्रिएल के सर सजा है। आपको बता दें इस बार बॉनी ग्रेब्रिएल को मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब मिला है। उन्होंने इस ताज को अपने नाम कर लिया है।

आपको बता दें मिस यूनिवर्स के लिए टॉप 3 कन्टेस्टेंट का चुनाव किया गया था। टॉप 3 कन्टेस्टेंट की इस लिस्ट में वेनेजुएला, यूएस और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। जिसमें अमेरिका की बॉनी ने अपना मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ था। जिसमें पूरी दुनिया की 86 कंटेस्टेंट्स ने भाग किया था। इन सभी को पछाड़ कर बॉनी ने ये मुकाम हासिल किया है।

हरनाज ​संधू ने पहनाया ताज —
आपको बता दें नियम के अनुसार अमेरिका की बॉनी का ​मिस यूनिवर्स का ताज भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने पहनाया। इसके अलावा वहीं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय ने टॉप 16 में तो अपनी जगह बनाई। हालांकि वे टॉप 5 ​से फिर बाहर हो गईं।

क्यों खास है मिस यूनिवर्स का ताज —
अगर आपको नहीं पता है तो हम बता दें मिस यूनिवर्स को पहनाया जाने वाला ताज को ई मामूली ताज नहीं होता। इसे फेमस लग्जरी ज्वेलर मौवाड ने डिजाइन किया है। जिसका नाम 'फोर्स फॉर गुड' रखा गया है। इस ताज की कीमत करीब 49 करोड़ रुपए है। जिसे हीरे और नीलम जड़ा गया है। इसमें जो सबसे खास बात है वो है इसमें लगा नीलम। जिसे पेर शेप आकार के साथ लगाया गया है। पूरे ताज में कुल 993 स्टोन लगे हैं। जिसमें 110.83 कैरेट नीलम और 48.24 कैरेट सफेद डायमेंड शामिल है। ताज के सबसे ऊपर रॉयल ब्लू कलर का नीलम लगाया गया है। जो 45.14 कैरेट का है

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article