/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Miss-World-2024.jpg)
Miss World 2024: इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन भारत में पूरे 28 साल बाद किया गया है जिसका आगाज 20 फरवरी को हो चुका है। फिनाले 9 मार्च को जियो मुंबई कन्वेंशन में होगा। मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की तरफ से कर्नाटक की सिनी शेट्टी हिस्सा ले रही हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/ibnkhabar/uploads/2024/02/sini-shetty-7-2024-02-f18e22190679151ee5d4e0fad79469c8.jpeg)
21 साल की उम्र में वह 2022 में फेमिना मिस इंडिया की विनर रहीं। (मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने के लिए मिस इंडिया जीतना जरूरी होता है) इसके अलावा भी सिनी शेट्टी कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सिनी शेट्टी मॉडलिंग करती हैं और सोशल मीडिया पर भी सिनी शेट्टी काफी ज्यादा पोपुलर हैं ।
सिनी शेट्टी ने कई खिताब किए हैं अपने नाम
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/photo_gallery/202207/sini_2.jpg)
14 साल की उम्र में सिनी ने भरतनाट्यम परफॉर्म किया था। सिनी पढ़ाई के साथ-साथ बचपन से ही डांस अकैडमी में रहीं। इसके अलावा वह ‘मिस बॉडी ब्यूटीफुल’ रह चुकी हैं।
पढ़ाई करते-करते हीं सिनी शेट्टी ने मॉडलिंग (Miss World 2024) की दुनिया में भी कदम रख दिया था। बता दें कि साल 2017 में भारत की ओर से मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था।
वह प्रियंका चोपड़ा से हैं बेहद प्रेरित
/bansal-news/media/post_attachments/ibnkhabar/uploads/2022/07/miss-india-sini-shetty-education-16569281264x3.jpg)
सिनी शेट्टी ने मीडिया को बताया कि वह पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा से बेहद प्रेरित हैं। सिनी शेट्टी उनके खुले विचार से बेहद प्रभावित रहती हैं।
साउथ इंडियन ब्यूटी हैं सिनी शेट्टी
/bansal-news/media/post_attachments/https://hindicurrentaffairs.adda247.com/wp-content/uploads/sites/9/2022/07/world-environment-da-300x224-1.jpg)
बता दें कि सिनी शेट्टी साउथ इंडियन ब्यूटी हैं। दरअसल सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ है और उनका बचपन भी मुंबई में हीं बीता और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से हीं की है ।
सिनी शेट्टी ब्यूटी विद ब्रेन की परफेक्ट इग्ज़ैम्पल हैं और साथ ही साथ मॉडलिंग की दुनिया के साथ ही पढ़ाई में भी वो आगे हैं।
कितना पढ़ी-लिखी हैं सिनी शेट्टी
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/02/9.jpg)
22 साल की मॉडल और फेमिना मिस इंडिया (Miss World 2024) ट्रॉफी होल्डर सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। सिनी शेट्टी बचपन से डांस करने का शौक रखती हैं।
वह एक Trained Classical भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी शेट्टी को डांस और मॉडलिंग के अलावा पेंटिंग, बैडमिंटन खेलना और कुकिंग करने का भी शौक रहा है।
कैसे लेते हैं मिस वर्ल्ड में हिस्सा
/bansal-news/media/post_attachments/assets/images/2022/07/05/sini-shetty_1657013958.jpeg)
आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने के लिए मिस इंडिया जीतना जरूरी होता है। सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है । इसके अलावा भी सिनी शेट्टी कई बड़े खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सिनी शेट्टी मॉडलिंग करती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है।
/bansal-news/media/post_attachments/uploads/news/202402/Sini_Shetty02.jpg)
मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में कर्नाटक की सिनी शेट्टी 120 अलग-अलग देशों के कंटेस्टेंट से टक्कर लेती नजर आएंगी। वह अपने स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक इंस्टा पर हमेशा शेयर करती रहती हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us