Miss India Global: मिस इंडिया ग्लोबल बनीं सिरोंज की मानसी, घर लौटने पर जोरदार स्वागत

Miss India Global: मिस इंडिया ग्लोबल बनीं सिरोंज की मानसी, घर लौटने पर जोरदार स्वागत Mansi of Sironj becomes Miss India Global, warm welcome on her return home

Miss India Global: मिस इंडिया ग्लोबल बनीं सिरोंज की मानसी, घर लौटने पर जोरदार स्वागत

भोपाल। मिस इंडिया ग्लोबल खिताब इस बार मध्यप्रदेश के सिरोंज की रहने वाली मानसी चौरसिया ने जीता है। खिताब जीतने के बाद मानसी चौरसिया का गृह नगर सिरोंज में जोरदार स्वागत हुआ। ।3 सितंबर को मानसी ने दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में डिवाइन ग्रुप का अंतरराष्ट्रीय  ब्यूटी कॉम्पटीशन मिस इंडिया ग्लोबल खिताब जीता था। मुख्य बाजार होते हुए घर तक सारे रास्ते मानसी का जमकर स्वागत सत्कार हुआ। मिस इंडिया ग्लोबल खिताब जीतने के बाद अब 2023 में अमरीका में मिस ग्लोबल इंटरनेशनल कॉम्पटीशन होगा, जिसमें मानसी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खूब स्वागत सत्कार हुआ

बीते 3 सितंबर को मानसी ने दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में डिवाइन ग्रुप का अंतरराष्ट्रीय  ब्यूटी कॉम्पटीशन मिस इंडिया ग्लोबल खिताब जीता था। उसके बाद आज सोमवार को मानसी का प्रथम नगर आगमन हुआ।  दोपहर करीब 11.15 बजे से मानसी का रोड शो थाने के सामने से प्रारंभ हुआ। मुख्य बाजार होते हुए घर तक सारे रास्ते मानसी का खूब स्वागत सत्कार हुआ। मिस इंडिया ग्लोबल ख़िताब जीतने के बाद अब 2023 में अमरीका में मिस ग्लोबल इंटरनेशनल कॉम्पटीशन होगा, जिसमें मानसी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिसकी तैयारी भी प्रारंभ हो चुकी है।

यह बहुत बड़ी सफलता है

सिरोंज जैसे कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बहुत बड़ी सफलता है। मानसी की मां ब्यूटी पार्लर संचालक है। वे मानसी को दुल्हन के गेटअप में मॉडल के तौर पर अपने साथ ले जाती थी। जहां मानसी के कद, नयन नक्श की काफी तारीफ हुई। बस वही से मानसी का झुकाव फेशन ब्यूटी इंडस्ट्री की तरफ हो गया। ओर आज वह राष्ट्रीय स्तर की जानी पहचानी हस्ती बन चुकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article