Mismatched season 2: दूसरे सीजन की शूटिंग हुई पूरी, प्राजकता ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Mismatched season 2: दूसरे सीजन की शूटिंग हुई पूरी, प्राजकता ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात Mismatched season 2: Shooting for the second season completed, Prajakta shared this post by sharing the post

Mismatched season 2: दूसरे सीजन की शूटिंग हुई पूरी, प्राजकता ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

मुंबई। अभिनेत्री प्राजकता कोली ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेटफ्लिक्स की श्रृंखला ‘मिसमैच्ड’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो गयी है। संध्या मेनन की 2017 में आई किताब ‘वेन डिंपल मेट रिषी’ पर आधारित इस श्रृंखला पर इस वर्ष अगस्त से काम शुरू किया गया था। कोली ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘‘ सीजन दो समाप्त हुआ’’ और इसमें उन्होंने अन्य सहयोगियों सफर, कृतिका भारद्वाज, तारुक रैना और अभिनव शर्मा को टैग किया।

कोली को इससे पहले वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत ‘‘जुग जुग जियो’’ में देखा गया था। उन्होंने शूटिंग पूरी होने पर सभी साथी कलाकारों के साथ केक काटने और जश्न मनाने का वीडियो भी साझा किया।‘‘मिस्मैच्ड’’ रिषी (सराफ) और डिंपल (कोली)की प्रेम कहानी पर आधारित है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article