Advertisment

दुष्कर्म प्रकरण: विधायक की याचिका पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय 13 जनवरी को करेगा सुनवाई

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नैनीताल, 11 जनवरी (भाषा) दुष्कर्म प्रकरण में फंसे उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश नेगी की उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा याचिका स्वीकार करने के बाद उन्हें डीएनए जांच के लिए नमूना देने के लिए फिलहाल दो दिन की मोहलत मिल गई है ।

Advertisment

देहरादून के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव ने अल्मोडा जिले के द्वाराहाट के विधायक नेगी को 11 जनवरी को डीएनए जांच के लिए नमूना देने के आदेश दिया था जिसे विधायक ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी ।

न्यायमूर्ति नारायण सिंह धनिक वाली एकलपीठ इस मामले पर विस्तार से बुधवार 13 जनवरी को सुनवाई करेगी । इस बीच, अदालत ने विरोधी पक्ष को इस मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं ।

इससे पहले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीवास्तव ने विधायक को 24 दिसंबर को अदालत में पेश होकर डीएनए जांच के लिए अपने रक्त का नमूना देने का आदेश दिया था । लेकिन बीमार होने का हवाला देकर वह अदालत नहीं पहुंचे जिसके बाद उन्हें 11 जनवरी की तारीख दी गई थी ।

Advertisment

विधायक नेगी पर एक महिला ने पिछले वर्ष अगस्त में आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ अलग—अलग जगहों पर कई बार कथित रूप से दुष्कर्म किया । उसने यह भी दावा किया कि विधायक उसकी पुत्री के जैविक पिता हैं ।

इस मामले की जांच फिलहाल पौडी जिले के श्रीनगर के महिला थाना द्वारा की जा रही है ।

भाषा सं दीप्ति मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें