Advertisment

शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में लगाई आग

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जींद, सात जनवरी (भाषा) हरियाणा के जींद जिले के जलालपुरा कलां में बीती रात शरारती तत्वों ने रिलायंस मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी, जिसके बाद टावर पर रखे उपकरण जल गए और संचार का कार्य बाधित हो गया। कंपनी के एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

सदर थाना पुलिस ने कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि बीती रात शरारती तत्वों ने टावर पर बने प्लेटफार्म पर रखे उपकरणों में आग लगा दी और इस घटना का उस समय पता चला जब उपकरण जलने के कारण टावर ने कार्य करना बंद कर दिया और आसपास के इलाकों के मोबाइलों की रेंज गायब हो गई।

घटना की सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन के साथ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

Advertisment

टावर के टेक्नीशियन मनजीत ने बताया कि बीती रात लगभग पौने 11 बजे टावर में दिक्कत आने की सूचना मिली थी और जब वह टावर पर पहुंचा तो उपकरण जले हुए थे और प्लेटफार्म पर जली हुई पराली तथा लकडियां थी।

मनजीत ने आरोप लगाया कि किसी शरारती तत्व ने टावर के उपकरणों को आग लगाई है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल कंपनी टेक्नीशियन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Advertisment

भाषा सं रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें