Mirzapur Bus Accident: अनियंत्रित होकर बस के पलटने से हुआ हादसा, 5 लोगों की गई जान

मिर्जापुर जिले के संत नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी।

Punjab Road Accident: संगरूर में भीषण सड़क हादसा,  हादसे में इतने लोग हुए शिकार

उत्तरप्रदेश। Mirzapur Bus Accident मिर्जापुर जिले के संत नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और करीब 26 लोग घायल हो गये। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गए और घायलों का इलाज कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया।

जाने कैसे हुआ हादसा

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि संत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी बंधा के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। उन्होंने कहा कि बस में कुल 31 लोग सवार थे जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गयी और 26 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस संत नगर से हलिया सवारियों को लेकर जा रही थी, लेकिन ददरी बंधा के पास वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में चालक के अलावा दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

की गई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान ममता (26) निवासी बढ़ौना दुबार थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर और उनका बेटा अभिषेक (दो), मनीता (25) निवासी मतवार थाना हलिया तथा बस के चालक सत्यनारायण (40) और विष्णु कुमार (10) निवासी बाबू गोड़र दुबार थाना लालगंज, मिर्जापुर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: चुनाव के बीच हिमाचल चली उमा भारती, सरकार के सपनों पर करेंगी ‘चिंतन’

Chhattisgarh Election 2023: विधायक अनुप नाग पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, कांग्रेस ने 90 सीटों पर नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Bigg Boss 17: फिर अंकिता पर बुरी तरह भड़के विक्की जैन, एक्ट्रेस के फैंस ने जमकर किया ट्रोल

JCP Third List: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की तीसरी लिस्‍ट जारी, इन नामों पर लगी मुहर

Top Snowfall Destinations: सर्दियों में ये जगह दिलाएंगी स्वर्ग जैसा आनंद, आज ही घूमने का बनाए प्लान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article