Yogi Mirchi Yagya : भाजपा की जीत के लिए मध्यप्रदेश के बगलामुखी में मिर्ची यज्ञ

भाजपा की जीत के लिए मध्यप्रदेश के बगलामुखी में मिर्ची यज्ञ Mirchi Yagya in Madhya Pradeshs Baglamukhi for BJP's victory vkj

Yogi Mirchi Yagya : भाजपा की जीत के लिए मध्यप्रदेश के बगलामुखी में मिर्ची यज्ञ

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के रुझानों आने शुरू हो गए है। शुरूआती रूझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रूझानों को देखा जाए तो उत्तरप्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार सत्ता में लौटती नजर आ रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीजेपी की जीत के लिए एक खास यज्ञ किया गया।

भाजपा की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ

जानकारी के अनुसार शिवरात्रि के बाद अमावस्या पर यह यज्ञ किया गया था। मध्यप्रदेश के उज्जैन के बगलामुखी धाम में रात करीब 10 बजे से 3 बजे तक मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया गया था। बगलामुखी धाम में पीर रामनाथ महाराज भी नाथ सम्प्रदाय से आते हैं। तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाथ सम्प्रदाय से हैं। ऐसे में सीएम योगी की फिर से ताजपोशी के लिए मिर्ची यज्ञ किया गया। यज्ञ से पहले सीएम योगी की जीत के लिए संकल्प लिया गया था। इसके बाद यज्ञ की शुरूआत की गई थी। यज्ञ में 11 पुजारियों द्वारा आहूतियां दी गई। आहुति के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ को जीत हासिल करने की कामना की गई।

बता दें कि यज्ञ में 1 कुंटल मिर्ची और अन्य सामग्रियों से आहुति दी गई। आपको बता दें कि बगुलामुखी धाम में एक यज्ञ को संपन्न कराने में करीब 40 से 50 हजार रुपये का खर्चा आता है। बगलामुखी धाम भारत के मंदिरों में काफी प्रसिद्ध है। बगुलामुखी धाम में देश के राजनेता समेत कई हस्तियां अपनी मनोकामना लेकर आते है और यज्ञ कराते है।

यूपी में बीजेपी का दबदवा

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी को अबतक वोट प्रतिशत 41.2 फीसदी हो चुका है। वही समाजवादी पार्टी 29.7 फीसदी तो वहीं बसपा के खाते में अभी तक सिर्फ 14.4 फीसदी वोट ही मिले है। उत्तर प्रदेश में कुल 348 सीटों के रुझान आ चुके थे जिनमें बीजेपी 230 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी 103 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीएसपी भी 9 सीटों पर आगे है और कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस महज 4 सीटों पर आगे चल रही है।

यूपी के ये दिग्गज आगे-पीछे

सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान पीछे चल रहे हैं। वही गोरखपुर शहर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8363 वोटों से आगे चल रहे हैं। वही सपा की उम्मीदवार सुभावती गुप्‍ता पीछे चल रही है। प्रयागराज शहर की दक्षिणी सीट से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी 2380 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रयागराज की फूलपुर सीट से सपा के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी 709 वोटों से आगे चल रहे हैं। जसवंतनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। वाराणसी की दक्षिणी सीट से सपा के किशन दीक्षित आगे चल रहे हैं। पट्टी सीट से सपा के राम सिंह पटेल 361 वोटों से आगे हैं। कुंडा से राजा भैया 961 वोटों से आगे चल रहे हैं। लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से सपा के अभिषेक मिश्रा आगे चल रहे हैं।

यूपी के रण में 4442 उम्मीदवार मौदन में

आपकों बात दें कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 4442 प्रत्याशी मैदार में है। जिनमें से 560 महिलाएं उम्मीदवार शामिल है। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 84 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की पूरी व्यवस्था की गई है। यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 403 सीट में से 312 सीटे मिली थी। वही समाजवादी पार्टी को 47 सीटें, बीएसपी को 19 सीटेंख् अपना दल को 09, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 04, निर्दलीय को 03 और निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को 1-1 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article