MP News: गांव में मिला चमत्कारी पत्थर! पानी में तैरने से ग्रामीण हैरान, देखने पहुंच रहे बड़ी संख्या में लोग

इस चमत्कारी पत्थर की खबर कुछ ही घटें में पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोगों के बीच यह चर्चा भी होने लगी है कि यह चमत्कारी पत्थर रामसेतू का है।

MP News: गांव में मिला चमत्कारी पत्थर! पानी में तैरने से ग्रामीण हैरान, देखने पहुंच रहे बड़ी संख्या में लोग

छतरपुर। जिले की बड़ामलहरा अनुविभाग की ग्राम पंचायत बछरावनी में एक चमत्कारी पत्थर मिला।

जो पानी में तैर रहा है। इस चमत्कारी पत्थर की खबर कुछ ही घटें में पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोगों के बीच यह चर्चा भी होने लगी है कि यह चमत्कारी पत्थर रामसेतू का है।

पूजा के बाद मंदिर में स्थापित किया

इसे देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं और इसकी पूजा भी कर रहे हैं। गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वरूप सिंह के मुताबिक गांव में गौंडकालीन मंदिर है।

जिसका इन दिनों जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उसी मंदिर से दो पत्थर निर्माण कार्य के दौरान मिले थे।

publive-image

जब उन्हें पानी में डाला तो एक पत्थर तैरने लगा। ग्रामीणों ने पूजा के बाद इसे मंदिर में स्थापित करवा दिया है।

प्राचीन काल में यहां पर था गोंडवाना राज्य

आपको बता दें कि एक हजार साल पहले यहां पर गोंडवाना राज्य हुआ करता था जिसकी सीमा ग्राम पंचायत बछरावनी से गुजरी धासन नदी से होकर नर्मदा नदी के किनारे तक थी।

उसी समय यहां कुछ गौड़ राजा कुछ समय के लिए रुके थे।

गौंड राजाओं ने बनवाए थें शिव मंदिर

इन्हीं राजाओं के द्वारा यहां पर बहुत से शिव मंदिर बनवाए थे।

यह सभी मंदिर केवल पत्थरों के बनाए गए थे। कहा जाता है कि बाद में ये राजा इस सम्राज्य को छोड़ कर चले गए थें। उसी समय इन मंदिरों की मूर्तियां भी खंडित कर दी गई थीं।

प्रचीन मंदिर अब जीर्ण-शीर्ण हालातों में

उसी समय से आज तक यह गौड़ मठ मंदिर जीर्ण-शीर्ण हालातों में पड़े हुए थें। हाल ही में वर्तमान सरपंच सीमा स्वरूप सिंह घोष के द्वारा इन गौड़ मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के समय के दौरान ही यह पत्थर मिला है।

वैसे तो यहां पर बहुत से पत्थर मिले हैं लेकिन जब इन पत्थरों को पानी में डाला तो इनमें से एक पत्थर पानी में तैरने लगा। इसके बाद सभी लोगों ने मिकलर इस पत्थर को मंदिर में रखवा दिया है।

छतरपुर न्यूज, मप्र न्यूज, पानी में तैरता पत्थर छतरपुर, छतरपुर में चमत्कारी पत्थर, गौंड राजोओं के मंदिर, Chhatarpur News, MP News, Stone floating in water Chhatarpur, Miraculous stone in Chhatarpur, Temples of Gond Rajos

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article