बच्चों के बीच मामूली विवाद बदला भीषण हिंसक टकराव में, दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 50 घायल

बच्चों के बीच मामूली विवाद बदला भीषण हिंसक टकराव में, दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 2 की मौत, 50 घायल Minor dispute between children turned into a fierce violent confrontation, bloody conflict between two sides, 2 killed, 50 injured

बच्चों के बीच मामूली विवाद बदला भीषण हिंसक टकराव में, दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 50 घायल

रायसेन। जिले से तकरीबन 100 किमी की दूरी पर मौजूद आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ जैथारी के पास ग्राम खमरिया पौड़ी में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देर रात बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े ने दो पक्षों के बीच हिंसक टकराव का रूप रूप ले लिया। दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ​इस दौरान झगड़े में शामिल लोगों ने दुकानों और मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। दोनों ही पक्षों के पुरुषों, बच्चों व महिलाओं के बीच काफी समय त​क यह खूनी संघर्ष चलता रहा।

वहीं विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। एहतियातन गांव में चार थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस दोनों ही पक्षों पर केस ​दर्ज किया है और 20 लोगों को गिरफ्तार ​भी किया है। पुलिस अधीक्षक शाहवाल के मुताबिक गांव में स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है। घायलों का इलाज सिलवानी में मौजूद शासकीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं इलाज के दौरान 1 की मौत हो गई तो तकरीबन 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से 35 गंभीर घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किया गया है। इस झगड़े में चार मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गईं।

अपराधियों को कठोरतम दंड मिलेगा – मुख्यमंत्री चौहान

घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 18 मार्च की रात्रि रायसेन जिले की खमरिया ग्राम के पास हुई वारदात के घायलों से आज हमीदिया अस्पताल जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना दुखद है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने घायलों के संपूर्ण बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मृतक श्री राजू आदिवासी के परिवार को 05 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायल हरि सिंह और रामजी भाई को 02-02 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। घायल नरेन्द्र की आंख में चोट है, इन्हें भी 02 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों की स्वास्थ्य जांच और संपूर्ण उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घायलों का इलाज पूर्णत: नि:शुल्क होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article