Advertisment

Gwalior News: वेक्सिनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, अधिकारियों को दिए यह सख्त आदेश...

Gwalior News: वेक्सिनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, अधिकारियों को दिए यह सख्त आदेश... Ministers come to surprise inspection of vexation center, this strict order given to officials ...

author-image
Bansal News
Gwalior News: वेक्सिनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, अधिकारियों को दिए यह सख्त आदेश...

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोमवार को जनमित्र केंद्र और वेक्सिनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान मंत्री तोमर ने लगातार यहां के लोगों की बात रखते हुए कहा कि यहां हर सुविधा नागरिकों को मिलनी चाहिए। गरीबों को दी जा रही सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। तोमर ने अधिकारियों को लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के भी आदेश दिए। तोमर ने कहा कि इसके लिए बी एक टीम भेजता हूं। यहां इलाज के लिए आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटना चाहिए। सोमवार को तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र में निकले और कांच मिल रोड पर बनी जनमित्र क्रामंक 5 पर पहुंचे।

Advertisment

तोमर ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह द्वारा गरीबों के लिए घोषित सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। आयुष्मान कार्ड को लेकर तोमर ने कहा कि जल्द ही टीम भेजते हैं। इसके बाद गरीबों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बता दें कि ग्वालियर में बीते दिनों कोरोना का कहर काफी तेज रहा है। वहीं प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार ढीली होती दिख रही है। प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थमी नहीं थी कि ब्लैक फंगस का खतरा भी मंडराने लगा है।

रोजाना आ रहे ब्लैक फंगस के मरीज...
प्रदेश में रोजाना ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं। राजधानी में भी ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज सामने आए हैं। इन नए मरीजों की संख्या के साथ अब तक 100 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। हमीदिया अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीते दिनों हमीदिया में 30 बेड का वॉर्ड बनाया गया था। अब यहां भी 34 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इन भर्ती मरीजों में से 31 मरीज रेफर होकर राजधानी आए हैं।

बता दें कि बीते दिनों से लगातार ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना का कहर बना हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि बीते दिनों की तुलना में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। पिछले दिनों से रोजाना 10 हजार से कम कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश में करीब एक महीने से लगे कोरोना कर्फ्यू का असर देखने को मिलने लगा है। हालांकि अभी भी संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने राजधानी समेत कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू को लागू रहने के आदेश दिए हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें