मंत्री उषा ठाकुर ने कृषक मित्रों को ‘ऑर्गेनिक स्टेट’ बनाने का दिलाया संकल्प

भोपाल. संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिये रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नुकसानदायक है। उन्होंने रासायनिक खेती से मुक्ति दिलवाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये कल महू में किसानों और कृषक मित्रों को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने का संकल्प दिलाया। कृषि अधिकारियों से मंत्री ने कहा कि जैविक खेती बहुत लाभदायक है। कृषकों को इसकी अधिक से अधिक जानकारी दें।
मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से भूमि की गुणवत्ता में सुधार, जलधारण क्षमता बढ़ने के साथ वाष्पीकरण कम होता है। जैविक खेती से मृदा की उर्वरता और उत्पादन बढ़ता है।
उन्होंने ने ऑर्गेनिक स्टेट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जिला और ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। मंत्री ने बताया कि ऑर्गेनिक खेती के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं में सब्सिडी का प्रावधान है। किसानों को इन लाभों के बारे में बताए। जागरूकता के अभाव में किसान योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।