Advertisment

राजस्‍थान में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, लेकिन ठंड जारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 15 जनवरी (भाषा) राजस्‍थान के ज्‍यादातर हिस्‍सों में बीते चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, राज्‍य के कई जिले अब भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में शीत लहर जारी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीती बृहस्‍पतिवार रात भीलवाड़ा में न्‍यूनतम तापमान सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्‍तौड़गढ़ में यह 4.8 डिग्री, अलवर में 6.2 डिग्री, गंगानगर में 6.3 डिग्री, पिलानी में 6.6 डिग्री, जयपुर में 8.0 डिग्री व चुरू व सीकर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में भी अच्‍छी खासी बढोतरी दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अनेक हिस्‍सों में सर्दी व कोहरे का असर अभी जारी रहेगा।

Advertisment

मौसम केंद्र जयपुर ने राज्‍य के गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू व झुंझुनू जिले में आगामी चौबीस घंटे में शीतलहर चलने व घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

भाषा पृथ्‍वी कुंज सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें