Milkipur Bypolls : यह चुनाव नहीं चुनौती है, लखनऊ में बैठे लोगों की नींद उड़ गई है, मिल्कीपुर में बोले अखिलेश यादव

Milkipur Bypolls : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सटे मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

Milkipur Bypolls : यह चुनाव नहीं चुनौती है, लखनऊ में बैठे लोगों की नींद उड़ गई है, मिल्कीपुर में बोले अखिलेश यादव

Milkipur Bypolls : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सटे मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी और लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।

यह भी पढ़े: Varanasi News:वाराणसी में क्यों हुआ नौकाओं का संचालन बंद,5 से 6 हजार नाविकों में नाराजगी,दो नाविकों के खिलाफ मामला दर्ज

कोई कपड़ों से योगी नहीं बनता

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव चुनाव नहीं कुछ लोगों के लिए चुनौती है। लखनऊ में बैठे लोगों की नींद हवा है। उन्हें नहीं पता की आगे काम कैसे किया जाएगा। जो लोग योगी होते हैं वो अपने कपड़ों से नहीं बल्कि विचारों से योगी बनते हैं। बता दें कि मिल्कीपुर अखिलेश यादव ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

योगी वो नहीं जो झूठ बोले- अखिलेश

उन्होंने आगे कहा कि योगी वो नहीं होता कि सबसे झूठ बोले, लोगों से बात को छुपाए, वो योगी कतई नहीं हो सकता है। लखनऊ में बैठे सीएम अपने आप को योगी कहते हैं, अगर वो सच में योगी हैं तो प्रदेश को बताएं कि 29 जनवरी को महाकुंभ में कितनी जगह भगदड़ मची थी। यैसा कैसे हो सकता है कि उन्हें पता ही नहीं कि कहां- कहां भगदड़ मची और कितने लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े: Mahakumbh Stampede Surpeme Court: सुप्रीम कोर्ट में खारिज़ हुई महाकुंभ हादसे पर दाखिल याचिका, जानें कोर्ट ने क्या कहा

सीएम योगी नहीं फोन चलाने

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि आपके जो प्रदेश के मुखिया है उन्हें फोन चलाना नहीं आता है। गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है।

यह भी पढ़े:  Aligarh News: अलीगढ़ केमिकल फैक्ट्री में टैंक सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत दो की हालत गंभीर

अखिलेश यादव ने कहा कि ये तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। वो भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वो सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। इसके लिए अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article