Microsoft Server down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप! दुनियाभर में बैंकिंग से लेकर एयरलाइंस तक सब डाउन; विंडो 10 में दिक्कत!

Microsoft Server down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के कारण दुनियाभर में हाहाकार मच रहा है। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन विंडो 10 में तकनीकी दिक्कतें आई हैं।

Microsoft Server down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप! दुनियाभर में बैंकिंग से लेकर एयरलाइंस तक सब डाउन; विंडो 10 में दिक्कत!

Microsoft Server down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के कारण दुनियाभर में हाहाकार मच रहा है। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन विंडो 10 में तकनीकी दिक्कतें आई हैं, जिसके कारण भारत समेत दुनियाभर के एयरपोर्ट, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज से लेकर न्यूज चैनल तक सबको इसने प्रभावित किया है।

दुनियाभर में एयरलाइंस के सर्वर में खराबी का असर देखा गया है। इस समस्या के कारण भारत सहित दुनिया के कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। साथ ही कई बड़ी कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

https://Twitter.com/ani_digital/status/1814210569605460237

इसको लेकर स्पाइसजेट और इंडिगों जैसी बड़ी एयरलाइन कंपनियों ने भी तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन हो जाने के कारण कई देशों की बैंकिंग सेवाओं से लेकर कई अन्य चीजों पर भी इसका असर देखने को मिला है।

फ्लाइटों की लैंडिग में समस्या

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर 365 के ठप होने के बाद फ्लाइटों की लैंडिंग में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इसके कारण हड़कंप मच गया है। एहतियातन एयर इंडिया, इंडिगो समेत दुनिया की कई बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है।

https://twitter.com/DelhiAirport/status/1814203660186120407

साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से भी पैसेंजर्स को अलर्ट किया गया है कि वह परेशान न हों, मगर एयरलाइंस की सेवाएं ठप हैं। अभी तक इसकी सूचना नहीं आई है कि इसको कब तक बहाल किया जाएगा। बता दें कि यह समस्या माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 के सर्वर डाउन होने के बाद हुआ है।

माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कहा

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप हो जाने के बाद इसको लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि वह इस मुद्दे से अवगत हैं और सेवाओं में सुधार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

https://twitter.com/nexta_tv/status/1814199651551101134

उनका यह भी कहना है कि इसको लेकर कई टीमें इस समस्या को सुलझाने के लिए कार्य कर रही है और वह इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश करने में लगी हुई हैं। हम जल्द ही इसकी गड़बड़ी का पता लगा लेंगे और एक बार फिर दोबारा सारी सेवाएं सूचारू रूप से चालू हो जाएंगी।

सारी सर्विस ठप

सर्वर ठप होने की वजह से साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में तकीनीक दिक्कतों के कारण कई सेवाएं इससे प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट पर चेक इन और चेक आउट सिस्टम ठप हो गए हैं। वहीं, बुकिंग सेवाएं भी इससे प्रभावित हुई हैं।

इस गड़बड़ी का सबसे अधिक प्रभाव अमेरिकी विमान सेवाओं पर पड़ा है। साथ ही अमेरिका के कई इलाकों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। इसके कारण नॉन इमरजेंसी कॉल सेंटर की सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

क्राउडस्ट्राइक में आईं तकनीकी समस्या

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने के कारण साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में दिक्कते सामने आई हैं, जिसके कारण कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। साथ ही यह समस्याविभिन्न संस्थानों के सर्वर और आईटी सर्वर को प्रभावित कर रही है।

इस वजह से हुआ सर्वर डाउन

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप होने की मुख्य वजह विंडोज 10 में नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट होने माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण सर्वर ठप हो गया। एंटी- वायरस और एंडपॉइंट सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने जैसे ही सर्वर को अपडेट करना शुरू किया, तो BSOD एरर विंडो पर आने लगा।

एरर आने से पहले कंपनी कुछ कदम उठा पाती उससे पहले भारत- अमेरिका समेत दुनियाभर के देशों में सेवाएं प्रभावित हो चुकी थीं। कई एयरलाइंस को इसके कारण अपनी फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर काफी सारी सेवाएं इससे प्रभावित हुई हैं। भारत में इंडिगों, आकासा और स्पाइसजेट ने भी सेवाएं ठप होने के लिए आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें- NIA Arrests Baljeet Singh: NIA के हाथ लगी बड़ी सफलता, MP के बड़वानी से आतंकी को किया गिरफ्तार; मुखबिर से मिली थी सूचना

ये भी पढ़ें- Kawad Yatra 2024: कांवड़ा यात्रा को लेकर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा आदेश जारी, SP-BSP समेत ओवैसी ने किया विरोध

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article