MI vs KKR Playing 11: आज रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी, कोलकाता से भिड़ेगी मुंबई इंडियन्स...

MI vs KKR Playing 11: आज रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी, कोलकाता से भिड़ेगी मुंबई इंडियन्स... mi-vs-kkr-playing-11-rohit-sharma-may-return-today-mumbai-indians-will-clash-with-kolkata

MI vs KKR Playing 11: आज रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी, कोलकाता से भिड़ेगी मुंबई इंडियन्स...

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण इस साल का आईपीएल (IPL 2021 Live Updates) स्थगित करना पड़ा था। अब कोरोना का कहर कम होने के बाद एक बार फिर से आईपीएल की धूम शुरू हो गई है। आज अबूधाबी में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल टूर्नामेंट का यह 34वां (Mumbai Indians v/s Kolkata Knight Riders) मुकाबला होगा। मुंबई (Mumbai Indians) और कोलकाता (Kolkata Knight Riders) दोनों ही टीमों के बीच रैंकिंग लिस्ट में सुधार करने को लेकर जंग होगी। वहीं मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा (Skipper Rohit Sharma) की आज के मैच से वापसी हो सकती है।

दूसरे चरण में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। बता दें कि मुंबई इंडियन्स हाल ही में चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद जीत के लिए बेताब दिखेगी। वहीं कोलकाता भी आरसीबी पर जीत के बाद अपना विजयी रथ बरकरार रखने की कोशिशों में जुटी रहेगी। मुंबई इंडियंस की टीम इस समय आईपीएल 2021 की रैंकिंग लिस्ट में चौथे स्थान पर बनी हुई है। उसने 8 में से 4 मैच जीते हैं। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने 8 में से तीन मैच जीते और आईपीएल 2021 की अंक तालिका में 6वें स्थान पर कब्जा जमा रखा है।

यहां देख सकेंगे मैच...
दूसरे चरण का यह चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार इंडिया नेटवर्क चैनलों पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इसे डिज्नी हॉस्टार के साथ जियो टीवी ( Disney+ Hotstar & JioTV) पर भी देखा जा सकता है।

संभावित टीमें

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग-11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान)/ अनमोलप्रीत सिंह, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या/सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्‍लेइंग 11 - शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितिश राणा, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्‍णा और वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article