Mexico: बीच पार्टी में घुस कर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, चार की मौत

Mexico: बीच पार्टी में घुस कर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, चार की मौत Mexico: The miscreants opened fire after entering the beach party, four killed

Mexico: बीच पार्टी में घुस कर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, चार की मौत

मेक्सिको सिटी। उत्तर-मध्य मेक्सिको में शनिवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान में घुस कर गोलियां चलाईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इस घर में पार्टी चल रही थी। गुएनाजुएटो राज्य के अभियोजकों ने बताया कि गोलीबारी में दो लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना जालिस्को राज्य की सीमा से लगते क्यूरामारो कस्बे में शनिवार रात को हुई। हमले के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि जालिस्को में मादक पदार्थ माफिया गुएनाजुएटो पर एकाधिकार के लिए स्थानीय गुटों के खिलाफ आए दिन हथियार उठाते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article