Advertisment

Menopause Ayurvedic Remedies: महिलाओं के लिए हेल्थ टॉनिक होती है शतावरी, मेनोपॉज में सेवन से मिलेगा आराम

मेनोपॉज की समस्या में महिलाओं के आज हम कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताने जा रहे है जो सेहत को सही करते है।

author-image
Bansal News
Menopause Ayurvedic Remedies: महिलाओं के लिए हेल्थ टॉनिक होती है शतावरी, मेनोपॉज में सेवन से मिलेगा आराम

Menopause Ayurvedic Remedies: महिलाओं के जीवन में कई बड़े बदलाव होते ही रहते है जहां पर मासिक धर्म की पीड़ा सहने के बाद 40 की उम्र के पड़ाव में एक ऐसा दौर भी आता है जब महिलाओं को परेशानी होती है। मेनोपॉज की समस्या में महिलाओं के आज हम कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताने जा रहे है जो सेहत को सही करते है। आइए जानते है पहले मेनोपॉज की स्थिति।

Advertisment

क्या होता है मेनोपॉज

यहा पर महिलाओं को होने वाली समस्या मेनोपॉज की बात करे तो, इसे रजोनिवृत्ति के नाम से जाना जाता है। जहां महिलाओं को 12 महीने तक मासिक धर्म या पीरिएड न आए हों। इस स्थिति के पहले चरण को पेरीमेनोपॉज़ कहते हैं। मेनोपॉज के कई शारीरिक और मानसिक लक्षण हो सकते हैं जो महिलाओ को परेशान करते है।

इस स्थिति में महिलाओं को 40 से 50 साल की उम्र में हार्मोनल बदलाव होते है इसमें किसी की फैट सेल्स बदल जाती हैं और उनके वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा हड्डियों और हार्ट हेल्थ पर भी असर पड़ता है।

1. शतावरी (Asparagus)

महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए शतावरी का सेवन करना जरूरी होता है जिसमें इस स्थिति में इसका सेवन महिलाओं के हेल्थ टॉनिक के रूप में जाना जाता है। साथ ही शतावरी को नियमित लेने से मेनोपॉज संबंधी परेशानियां, जैसे योनि स्राव, रात को पसीना आना, चिंता, हॉट फ्लैश और मूड स्विंग्स का इलाज करने में मदद करती है। इसका सेवन करने के लिए बस दूध के साथ 1 चम्मच शतावरी पाउडर का सेवन करें।

Advertisment

Vegetables. green asparagus on the table

2. मेथी के दाने (fenugreek seeds)

मेथी दाने को मेनोपॉज का खास इलाज माना जाता है जिसमें नेचुरल हार्मोनल बैलेंस गुण होते हैं, जो सूजन और हॉट फ्लैशेज को दूर रख सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप आधा चम्मच मेथी दाना रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

Free photo pollen jar with wooden spoon

3. अशोक (अशोक की छाल का पाउडर) चूर्ण (Ashoka Bark Powder)

महिलाओं को मेनोपॉज के दौर में आयुर्वेदिक औषधियों के रूप में अशोक पाउडर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है इसमें यह एक शक्तिशाली जड़ी बूटी है, जो ओवेरियन फंक्शन में काफी हद तक सुधार कर सकती है। 1 चम्मच अशोक पाउडर पानी के साथ लें।

Free photo cinnamon sticks and blended powder in a wooden spoon.

4. एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा को मेनोपॉज के दौर में सेवन करना फायदेमंद होता है जिसमें जेल में फाइटोएस्ट्रोजेन की मात्रा अधिक होती है, जो हार्मोनल इम्बैलेंस को ठीक करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में शरीर को हाइड्रेट करने की क्षमता होती है, जो क्लाइमेक्टेरिक के लक्षणों को उलट देती है। रोजाना सुबह खाली पेट 1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें।

Advertisment

यह भी पढ़ें

MP Election 2023: टिकट वितरण को लेकर होगा BJP का मंथन! भूपेंद्र यादव का MP दौरा आज

Kolkata News: कोलकाता के एक गोदाम से बड़े ब्रांड की दो करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बरामद, इस तरह हुआ गिरोह का भंडाफोड़

MP News: MP की जनता को मिलेगी बड़ी सौगात, अमृत भारत योजना के तहत 34 रेलवे स्टेशनों का होगा री- डेवलपमेंट

Advertisment

Yoga Diet Tips: योग करने से पहले क्या खाएं और क्या नहीं, फिट रहने के लिए रख लें बस ये टिप्स याद

Haryana Violence: नूंह में फिर आगजनी का मामला आया सामने, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

symptoms of menopause signs of coming and end of menopause? Menopause Ayurvedic Remedies 1st signs of menopause?
Advertisment
चैनल से जुड़ें