Mehandi design for Rakshabandhan : रक्षाबंधन के लिए ऐसे सजाएं हाथों में मेंहदी

Mehandi design for Rakshabandhan : रक्षाबंधन के लिए ऐसे सजाएं हाथों में मेंहदी

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के त्योहार Mehandi design  पर राखी के साथ—साथ मेहंदी का भी उतना ही महत्व है। सावन के महीने में इस दिन बहनें हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। आइए हम आपको बताते हैं मेहंदी की कुछ खास डिजाइन।

हाथों में भरी हुई मेहंदी
वैसे तो इस समय काम की व्यस्तता के चलते लोगों के पास समय नहीं है। पर जिनके पास समय है वे और मेहंदी की भरी हुई डिजायन बना सकते हैं। ये आपके हाथों को एक बहुत ही सुंदर लुक देगी।

एरोबिक डिजाइन वाली मेहंदी
जिनके पास समय कम है। वे एरोबिक मेहंदी में डिजायन बना सकते हैं। आजकल इसका बहुत ट्रेंड चल रहा है। बहुत सिंपल और सुन्दर डिजाइंस होने के साथ—साथ इसे बनाने में समय भी कम लगता है।

फ्लोरल मेहंदी सबकी पसंद
मेहंदी की यह डिजायन हमेशा ही ट्रेंड में रही है। एक बार इस डिजाइन की मेहंदी ट्राई कर सकते हैं। यह लगाने में तो आसान होती ही है साथ ही देखने में भी अच्छी लगती है।

शेडेड मेहंदी भी खास
सबसे आसान मेहंदी लगाने के शौकीनों के लिए यह तरीका सबसे अच्छा है। शेडेड मेहंदी इन लोगों के लिए बेस्ट विकल्प है। बाहर की ओर से आउटलाइन बनाकर अंदर से शेडेड कर दिया जाता है। इसमें शेडिंग करना काफी आसान होता है। बिना किसी दिक्कत के इसे बनाया जात सकता है।

बेल की डिजाइनें
यह दिखने में बेहद खूबसूरत होने के कारण लगाने में भी काफी आसान होती है। इस कारण यह सबकी पहली पसंद होती है। कम मेहनत में लगने के साथ ही यह ज्यादा स्टाइलिश भी होती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article