Meerut EID Namaz: मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो समूहों में भीषण संघर्ष, फायरिंग और पथराव से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh Meerut Eid Namaz Violence सिवालखास इलाके में ईद की नमाज के बाद दो समूहों के बीच भीषण झड़प हो गई। घटना में छह से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि मौके पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई हुई है।

Meerut EID Namaz: मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो समूहों में भीषण संघर्ष, फायरिंग और पथराव से मचा हड़कंप
रिपोर्ट, अभय शर्मा, मेरठ
हाइलाइट्स
  • कब्रिस्तान में फातिया पढ़ने के दौरान भड़का विवाद
  • नियात और बदाम खानदानों के बीच पुराना विवाद
  • फायरिंग और पथराव से मचा हड़कंप

Meerut EID Namaz: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिवालखास इलाके में ईद की नमाज के बाद दो समूहों के बीच भीषण झड़प हो गई। घटना में छह से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि मौके पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई हुई है।

कब्रिस्तान में फातिया पढ़ने के दौरान भड़का विवाद

सूत्रों के अनुसार, सिवालखास के नहर वाले कब्रिस्तान में नमाज के बाद लोग फातिया पढ़ने जमा हुए थे। इस दौरान पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग से मची अफरा-तफरी

झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी की। कई लोगों के सफेद कुर्ते-पायजामों पर कीचड़ उछाला गया। मामला तब और गंभीर हो गया जब दोनों तरफ से फायरिंग की गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

 नियात और बदाम खानदानों के बीच पुराना विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह विवाद नियात और बदाम खानदानों के बीच पुराने मतभेदों की वजह से भड़का। घटना में छह से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है। एसपी ग्रामीण क्षेत्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Eid in Lucknow: लखनऊ सहित अवध क्षेत्र में नमाज के साथ मनाई गई ईद, काली पट्टी के साथ पहुंचे नामाजी

 पूरे अवध क्षेत्र सहित लखनऊ में ईद उल-फित्र का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर सुबह से ही नमाजियों का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने शांति और सद्भाव की दुआएं मांगीं। कई स्थानों पर नमाजियों ने वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article