/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/LEKHI.jpg)
नई दिल्ली। (भाषा) केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हुए व्यापक फेरबदल व विस्तार के एक दिन बाद मीनाक्षी लेखी और राजकुमार रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला । लेखी और राजकुमार रंजन सिंह के शामिल होने के बाद से विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्रियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है ।
इससे पहले वी मुरलीधरन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री एस जयशंकर का सहयोग कर रहे थे । लेखी और राजकुमार रंजन सिंह का मंत्रालय के मुख्यालय में विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने स्वागत किया । तीन दिनों के रूस दौरे पर गए जयशंकर ने ट्वीट कर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने टीम एमईए में दोनों मंत्रियों का स्वागत किया ।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us