प्रदेश में अचानक बढ़ी ठंडी, राजधानी में 15 डिग्री तक गिरा रात का तापमान

भोपाल: राजधानी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दो दिन पहले गर्मी के बाद शुक्रवार रात से ही अचानक ठंडी बढ़ गई। प्रदेश में तापमान तेजी से गिर गया। शनिवार को सुबह हल्के धुंध थी और लोग ठंठ से ठिठुरते नजर आए। भोपाल में रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इस बारे में मौसम जानकारों का कहना है कि इस समय वेदर सिस्टम ( Weather system ) कमजोर पड़ने के कारण ऐसा हो रहा है। इसके साथ ही हवा का रुख भी बदला हुआ रहा है। इसी कारण 22 नवंबर तक रात का तापमान और भी कम हो सकता है जिससे की ठंडी बढ़ सकती है। मौसम जानकारों ने तो 22 नवंबर के बाद बारिश की संभावनाएं भी जताई है।
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के प्रमुख राज्यों में शीत लगर का अनुमान लगाया है, जिनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। अगले दो दिन तक रात के तापमान में 2 डिग्री तक और कमी आएगी। 22 नवंबर को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। यदि यह स्ट्रांग हुआ तो असर होगा।