प्रदेश के 3 संभाग और 12 जिलों में Yellow अलर्ट जारी, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रदेश के 3 संभाग और 12 जिलों में Yellow अलर्ट जारी, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

भोपाल: देश के कई जिलों में बारिश हो रही है लेकिन राजधानी भोपाल व आसपास के जिलों के तापमान में वृद्धि के कारण तेज धूप व गर्मी बनी हुई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बहुत जल्द गर्मी से लोगों को निजात मिल सकता है। इस सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिससे की वातावरण में ठंडक हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में प्रदेश में दोबारा बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर राजधानी भोपाल में भी देखने को मिलेगा। वहीं पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को दिन में धूप और शाम को मौसम में ठंडक मिली।

मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि सात दिनों में बादल शांत हैं। लेकिन खाड़ी में एक नया सिस्टम बनते दिख रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप अब प्रदेश में मौसम का बदलाव दिखाई देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3 संभाग और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, रीवा, सतना, सागर, दमोह में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद संभाग में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password