MP News: माउली सरकार को मिली जान से मारने की धमकी, आश्रम में मिला लेटर

MP News: माउली सरकार को मिली जान से मारने की धमकी, आश्रम में मिले लेटर में लिखा अयोध्या आते-जाते कहीं भी मार दिया जाएगा।

MP News: माउली सरकार को मिली जान से मारने की धमकी, आश्रम में मिला लेटर

MP News: खरगोन जिले के बड़वाह में (माउली सरकार) जगतगुरु रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है।

यह धमकी उनको एक लेटर के माध्यम से दी गई है। बता दें कि उनके महाराष्ट्र वाले आश्रम पर एक पत्र भेजा गया है।

जिसमें लिखा है, कि उनको अयोध्या आते-जाते समय मार दिया जाएगा। इस धमकी भरे लेटर मिलने के बाद माउली सरकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर की है।

साथ ही कहा कि मैं अयोध्या ज़रूर जाऊंगा चाहे कुछ भी हो।

बता दें, कि खरगोन जिले के बड़वाह में माउली सरकार के निमाड़ पीठ का आश्रम नर्मदा तट पर भी है।

उन्हें यह धमकी भरा पत्र अमरावती जिले में रुक्मिणी विदर्भ पीठ कोंडन्यपुर स्थित आश्रम में मिला।

जिसमें लिखा है, 'अयोध्या जाना महंगा पड़ेगा।' जबकि जगतगुरु करीब डेढ़ महिने से इसी आश्रम में हैं।

संबंधित खबर:Bhopal Kite Fastival: राजधानी में पहली बार मनाया जाएगा काइट फेस्टिवल, उड़ेंगी 30 फीट तक की पतेंगे; गुजरात से बुलाए पतंगबाज

धमकी भरे लेटर में  लिखा -  आज नहीं तो कल आपका अंत

माउली सरकार (MP News) को जो लेटर मिला उसमें यह भी लिखा है, कि माउली सरकार, आप जो अपने बयानों में आदिवासी, धर्म, हिंदू समाज,  राष्ट्र जागरण की बात कर रहे हैं।

अयोध्या-अयोध्या चिल्ला रहे हैं। आदिवासी जनजाति और हिंदुओं को उकसाने का काम कर रहे हैं।

आज नहीं तो कल आपका अंत निश्चित है। कही भी आपको मार दिया जाएगा। हालांकि ये धमकी भरी चिठ्‌ठी किसने भेजी, यह पता तो अभी तक नहीं चल पाया है।

गादी के पास मिला खत

जगतगुरु ने बताया, कि यह लेटर शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे मिला था। कोई इसे गादी स्थान पर रख कर चला गया था।

पत्र आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश पाटिल को मिला था। उस दिन आश्रम ट्रस्ट की मीटिंग थी तो सभी उस समय ट्रस्ट में ही मौजूद थे।

हालांकि मैं आश्रम में नहीं था। जब में शाम 6 बजे आश्रम लौटा तो मुझे धमकी भरे लेटर के बारे में जानकारी दी। मैंने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

संबंधित खबर:MP Railway News: मकर संक्रांति पर्व पर उज्जैन जाने के लिये भोपाल से आज और कल चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

धर्म व देश जागरण में जुटा रहूंगा- जगतगुरु बोले

जगतगुरु ने कहा कि मैं इन धमकियों से बिल्कुल नहीं डरने वाला। मैं एक संत हूं और संत का जीवन राष्ट्र और धर्म को समर्पित रहता है।

मैं अपने धर्म के साथ-साथ देश जागरण के कार्यों में पूरी ताकत के साथ लगा रहूंगा। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भी जरूर जाऊंगा।

इस धमकी से बड़वाह के भक्तों में भी काफी आक्रोश है। भक्तों ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस मामले की आश्रम के और स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत की है।

ये भी पढ़ें:

Chattisgarh Patang Utsav: पतंग उत्सव में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय, तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

MP Bhopal News: 6 महीने में पैसा डबल करने का लालच और फिर 5 करोड़ लेकर हुआ फरार, राजधानी के इतने लोगों को लगी चपत

Barwani News: मुस्लिम युवक की बारात में हनुमान चालीसा का पाठ सुनकर चौंके लोग, फिर ऐसे दिया रिएक्शन!

Parliament Security Breach: संसद घुसपैठ मामले में आरोपियों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, घटना का मास्टरमाइंड मनोरंजन डी निकला

India Afghanistan Match: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज होगा भारत-अफगानिस्तान का टी-20 मैच, देखें प्रैक्टिस सेशन की झलकियां

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article