मथुरा की अदालत ने मस्जिद हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई 18 जनवरी तक के लिए स्थगित की

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मथुरा,15 जनवरी (भाषा) मथुरा की एक अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने संबंधी एक हिंदू संगठन की याचिका पर सुनवाई 18 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है।

इसी प्रकार की एक अन्य याचिका यहां जिला एवं सत्र अदालत में लंबित है।

मामले में ‘हिंदू आर्मी’ के प्रमुख मनीष यादव की ओर से वकील शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि न्यायाधीश नेहा भदौरिया के छुट्टी पर होने के कारण मामले की सुनवाई टाल दी गई है।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article