Mata Vaishno Devi Mandir : माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी का निधन

Mata Vaishno Devi Mandir : माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी का निधन Mata Vaishno Devi Mandir Chief priest of Mata Vaishno Devi passes away vkj

Mata Vaishno Devi Mandir : माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी का निधन

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Mandir) के मुख्य पुजारी अमीर चंद (Amir Chand passes away) का उनके आवास पर निधन हो गया है। इस बात की जानकारी मंदिर कमेटी के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के अनुसार 85 वर्षीय मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद (Amir Chand passes away) का उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज बाणगंगा में किया जाएगा।

उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी (Amir Chand passes away) के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी श्री अमीर चंद जी (Amir Chand passes away) के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ओम शांति.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article