Fire Broke Out: सेनेटाइजर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Fire Broke Out: सेनेटाइजर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख Massive fire in sanitizer factory, 18 people died, PM Modi expressed grief

Fire Broke Out: सेनेटाइजर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक सेनेटाइजर फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। इस फैक्ट्री में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए भी संवेदना जताई है। मामला पुणे का है। यहां सोमवार को एक सेनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वाले 18 लोगों में 15 महिलाएं शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। दमकल की करीब 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। जानकारी के मुताबिक अब तक यहां से 18 लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में अचानक आग भड़क उठी।

https://twitter.com/narendramodi/status/1401915219715268611?s=20

6 गाड़ियों ने बुझाई आग
इसकी जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं अब तक 18 लोगों के शव भी मिल चुके हैं। पांच लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। अब आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के मुताबिक सेनेटाइजर की इस फैक्ट्री में ज्यादातर महिलाएं काम करती हैं। पेकिंग के दौरान कंपनी में आग लगी है। मृतकों में 15 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर 19 लोगों को बचा लिया है।

दमकल विभाग ने बताया कि फैक्ट्री में जिस समय आग लगी थी उस समय कंपनी में 37 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें से 18 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है। आग पर अब काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी। यहां फंसे 19 लोगों को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षित बचा लिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article