Delhi Plastic Factory Fire: दिल्ली में नरेला की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, 25 दमकल मौके पर पहुंची

Delhi Plastic Factory Fire: दिल्‍ली से एक आग लगने की घटना आई है। बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

Delhi Plastic Factory Fire: दिल्ली में नरेला की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, 25 दमकल मौके पर पहुंची

Delhi Plastic Factory Fire: दिल्‍ली से एक आग लगने की घटना आई है। बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई।

आग की सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

सूचना पाते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। फायरकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आज सुबह लगी आग

दिल्ली में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में आज यानी बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। अचानक आग फैलने से चारों ओर अफरातफरी का मच गई।

https://twitter.com/ANI/status/1815955789955191027

कुछ ही देर में देखते ही देखते आग की लपटें पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी। धुएं के गुबार उठने के कारण लोगों का दम भी घुटने लगा था।

फायर कंट्रोल रूम को सुबह 6:34 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 2 घंटे से अधिक समय तक दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे थे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1815982038656114769

लगभग 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थीं। इसके अलावा 100 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

आग के समय फैक्टरी में नहीं थे वर्कर

दिल्ली की इस प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से आस-पास भारी तबाही फैल गई है। फैक्टरी के साथ-साथ पास के इलाके में धुएं का काला गुबार फैल गया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुबह के समय यह हादसा हुआ। सुबह के वक्त फैक्टरी बंद थी और खुलने का समय भी नहीं हुआ था जिस वजह से कोई अंदर था नहीं, वरना बड़ी त्रासदी हो जाती।

इस फैक्‍टरी में कोई वर्कर मौजूद ही नहीं था जिससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कैसे लगी फैक्‍टरी में आगर

दिल्ली में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से सुबह से ही नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। फैक्टरी में आग लगने का कारण अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है।

कंपनी के वर्कर और लोगों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण से ही आग लगी होगी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

25 के लगभग दमकल वाहनों ने पाया आग पर काबू

दिल्ली नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग बुझाने के लिए 25 दमकल के वाहन लगे थे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद 100 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। अब इस फैक्‍टरी की आग पर काबू पा लिया गय है।

यह भी पढ़ें- आज बिहार विधानसभा में पेश होगा बिल: 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और 10 साल की सजा का होगा प्रावधान, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article