Bhopal Cylinder Blast: टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे सिलेंडर, ऐसे हुआ ब्लास्ट

Bhopal Cylinder Blast: टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे सिलेंडर, JCB की मदद से गोदाम की दीवारें तोड़ीं, ऐसे हुआ ब्लास्ट

Bhopal Cylinder Blast: टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे सिलेंडर, ऐसे हुआ ब्लास्ट

   हाइलाइट्स

  • बड़े हादसे की आशंका देख 10 से ज्यादा पहुंचीं फायर ब्रिगेड
  • जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर गोदाम तक पहुंचीं दमकलें
  • गोदाम में LPG के 50-60 सिलेंडर रखे होने का अनुमान

Bhopal Cylinder Blast: राजधानी के बाग मुगालिया इलाके में एक टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई। बता दें कि गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं। बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकलें गोदाम तक पहुंचीं। आग इतनी भयंकर थी कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1768532513704608049?s=20

   ऐसे हुआ ब्लास्ट

बता दें कि आग (Bhopal Cylinder Blast) पहले पर्दों और कपड़ों के साथ अन्य सामान में लगी। जिस बुझाने के लिए गोदाम में मौजूद 5 से ज्यादा कर्मचारियों ने बहुत कोशिश की। लेकिन इसी दौरान एक के बाद एक 3 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ तो  कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

   जरूरी सामान समेट घरों से निकले लोग

गोदाम में आग लगने के बाद ब्लास्ट की आवाज आते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जरूरी सामान समेटकर अपने घरों से निकल गए।

   गोदाम में LPG के 50-60 सिलेंडर रखे होने का अनुमान

Bhopal-Cylinder-Blast

गोदाम में 50 से 60 गैस सिलेंडर रखे होने का अनुमान है। इनमें से कुछ सिलेंडर फटने से आग बेकाबू हो गई थी। फायर फाइटर पंकज खरे के मुताबिक आग बुझाने के साथ ही गैस सिलेंडरों को सुरक्षित निकालना भी बड़ी चुनौती थी।

   ब्लास्ट इतना भयंकर था कि टीन शेड  गिरा 50 फीट दूर

Bhopal-Cylinder-Blast

आग को भड़कने के बाद बुझाने के लिए नगर निगम अमले, जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। गोदाम की दीवारों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। पुलिस ने 200 मीटर पहले से बेरिकेडिंग कर लोगों को मौके पर जाने से रोका। इतना ही नहीं ब्लास्ट इतना भयंकर था कि गोदाम का टीन शेड करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article