Mask Safety: सिर्फ मास्क नहीं, ऐसा मास्क है सबसे जरूरी, जानें कैसे करें अपने मास्क की सफाई

Mask Safety: कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क को लगा कर रखना ज्यादा जरूरी है। लेकिन आपको बता दें कि जितना जरूरी मास्क लगाना है उससे भी ज्यादा जरूरी साफ मास्क को लगाना है। क्योंकि मास्क अगर वायरस से आपकी सेफ्टी करता है तो गंदा मास्क आपको बीमार भी कर सकता है।
दरअसल, सरकार लोगों को कढ़ाई से मास्क लगाने के लिए तो प्रेरित कर रही है, लेकिन लोगों में मास्क की सफाई और उसे बदलने को लेकर अब भी जागरूक होने की जरूरत है। कुछ लोग लंबे समय तक एक ही मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग गंदे मास्क को कपड़ों की तरह बार-बार बिना वॉश किए इस्तेमाल करते रहते हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि ब्लैक फंगस की बीमारी पनपने का एक कारण गंदा मास्क का इस्तेमाल करना भी है। तो आइए जानते हैं कि मास्क को लेकर आप कौन-कौन सी गलतियां कर रहे हैं? कैसे बीमारियों से बचाव के लिए आपको मास्क की सफाई किस तरह करना चाहिए जानते हैं-
गंदे मास्क से होने वाली परेशानियां:
साफ मास्क सांसों को बाहर निकालता है और उससे हवा भी अंदर आती है। लंबे समय तक मास्क को इस्तेमाल करने, या मास्क को वॉश नहीं करने से मास्क के छिद्रों में गंदगी भर जाती है। ऐसा मास्क बॉडी में ऑक्सीजन के स्तर में कमी लाता है। ऐसे मास्क से दम घुटन की परेशानी हो सकती है। गंदे मास्क से और भी कई समस्याएं जैसे गले में दर्द, पेट संबंधी बीमारियां, गले में खिच-खिच, अपच और सांस संबंधी परेशानियां हो सकती है।
मास्क को लेकर भूलकर भी ना करें गलतियां
– एक्सपर्ट्स के मुताबिक कपड़े के मास्क का इस्तेमाल लंबे समय तक करना सबसे बड़ी गलती है।
– कुछ लोग डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल भी 3-4 दिनों तक कर रहे हैं जो बीमारी का कारण है।
मास्क की सफाई किस तरह करें:
– मास्क को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
– मास्क को धोने से पहले उसे 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में डुबोकर रखें।
– मास्क को 10 मिनट बाद साबुन से धोएं।
– मास्क को धूप में 4-5 घंटे तक सुखाएं।
– अगर घर में धूप नहीं आती तो मास्क को धोने के बाद 15 मिनट तक डिटॉल में भीगोकर रख दें और फिर सुखाएं।
– मास्क सूखने के बाद 3-4 मिनट तक प्रेस से सुखाएं।
– हर बार इस्तेमाल के बाद मास्क को वॉश जरूर करें।