मरवाही में कांग्रेस का मंगल, 37 हजार 825 वोटों से दर्ज की जीत

रायपुर: उपचुनाव में मरवाही विधानसभा सीट कांग्रेस ने फतह कर ली है। JCC(J) सुप्रीमो और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से ये सीट खाली हुई थी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर केके ध्रुव ने बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह को करीब 37 हजार 825 वोटों से शिकस्त दी है। इस एकतरफा मुकाबले में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
38100922286080https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/13261
मतगणना के 21 में से 20 राउंड पूरे हो चुके हैं। अजित जोगी के गढ़ में पहली बार उनसे अलग कांग्रेस ने सेंध लगा दी है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव चुनाव जीत चुके हैं। बस औपचारिक ऐलान बाकी है।