Maruti Suzuki Super Carry: सुजुकी ने मार्केट में उतारा नया सुुपर कैरी व्हीकल ! जान लीजिए इसकी कीमत क्या होगी

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का नया एवं अद्यतन संस्करण पेश किया है। इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

Maruti Suzuki Super Carry: सुजुकी ने मार्केट में उतारा नया सुुपर कैरी व्हीकल ! जान लीजिए इसकी कीमत क्या होगी

नयी दिल्ली। Maruti Suzuki Super Carry  मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का नया एवं अद्यतन संस्करण पेश किया है। इसकी कीमत 5.15 लाख रुपये से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने एक बयान में बताया कि वाहन के 1.2 लीटर वाले पेट्रोल संस्करण के दाम 5.15 से 5.30 लाख रुपये के बीच और सीएनजी संस्करण की कीमत 6.15 से 6.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘नई सुपर कैरी को लेकर हमें भरोसा है कि यह हमारे वाणिज्यिक ग्राहकों और उनके साझेदारों की सफलता में आदर्श सहयोगी साबित होगी।’’

2016 में वाहन की हुई थी एंट्री

इस वाहन को सबसे पहले 2016 में बाजार में उतारा गया था तब से इसकी 1.5 लाख से अधिक इकाई की बिक्री हो चुकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article