Maruti Suzuki की ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी: बढ़ा दी कारों की स्टैंडर्ड वारंटी, नहीं होगी परेशानी, जानें क्‍या होगा कवर

Maruti Suzuki Warranty Packages: भारत देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) हमेशा से ही अपने किफायती

Maruti Suzuki की ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी: बढ़ा दी कारों की स्टैंडर्ड वारंटी, नहीं होगी परेशानी, जानें क्‍या होगा कवर

Maruti Suzuki Warranty Packages: भारत देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) हमेशा से ही अपने किफायती कारों और बेहतरीन सेल्स रिकॉर्ड के लिए जानी जाती है।

भारत की सड़कों से लेकर घरों तो आपको Maruti Suzuki की कारें देखने को मिल जाएंगी, लेकिन हमेशा से Maruti Suzuki  के ग्राहकों को इसकी कारों की वारंटी को लेकर हमेशा प्रश्‍न और संदेह देखने को मिला है।

आपकी इस परेशानी को देखते हुए कंपनी ने अब इसका भी समाधान लेकर आ गई है। मारुति सुजुकी ने अपने स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम में बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है।

इससे कंपनी के ग्राहकों में खुशी की लहर है। इस नए अनाउंसमेंट के बाद मारुति के ग्राहकों को ज्यादा व्यापक और बढ़ी हुई वारंटी का लाभ मिलेगा।

इस नई वारंटी से कंपनी पर लोगों का विश्‍वास और बढ़ जाएगा और ये कंपनी का फायदा कराएगा।

publive-image

Maruti Suzuki की Extended Warranty

Maruti Suzuki अब तक अपनी कारों और वहानों पर 2 साल या 40,000 किलोमीटर की बतौर स्टैंडर्ड वारंटी देता था।

जिसे कंपनी ने बढ़ाकर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर कर दिया है। यदि आपकी कार या वहान 1,00,000 किलोमीटर चल जाती है या इसे 3 साल पूरे हो जाते हैं इन दोनो में से जो भी पहले हो जाता है तो आपकी कार पर ये नई स्‍कीम लागू हो जाएगी।

ये नया स्टैंडर्ड वारंटी प्रोग्राम नियम 9 जुलाई, 2024 से डिलीवर किए जाने वाले सभी वाहनों पर लागू होगी। इसकी ख़ास बात ये है कि कंपनी का ये नया वारंटी प्रोग्राम एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप से बेचे जाने वाले मॉडलों के लिए लागू होगा। इससे दोनों डीलरशिप के ग्राहकों को फायदा होगा।

publive-image

Stand Warranty में क्या-क्‍या है शामिल

कंपनी ने बढ़ी हुई स्टैंडर्ड वारंटी में इंजन, ट्रांसमिशन, मैकेनिकल कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रिकल और एयर कंडीशनिंग सिस्टम जैसे पार्ट्स पर लंबे समय की वारंटी कवरेज देने की बात कही है।

Maruti Suzuki के ग्राहकों के लिए ये एक अच्‍छा फैसला साबित होगा। इससे ग्राहकों को लंबे समय तक वाहनों में होने वाली किसी भी तरह की तकनीकी समस्या को ठीक कराने के लिए मुफ्त मरम्मत की सुविधा मिलेगी। इसके कारण उनके पैसों की बचत होगी और ग्राहकों को बाहर पैसे नहीं लगाने पड़ेंगे।

 Extended Warranty की खास बातें

Maruti Suzuki ने अपने एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) प्रोग्राम के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सटेंडेड वारंटी को बढ़ाते हुए इसे 6 साल या 1,60,000 किलोमीटर कर दिया है। इन दोनो में से जो भी आपकी कार पहले करती है तो आप इसका लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक अब तीन एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज को भी सिलेक्‍ट कर सकते हैं।

 3 Extended Warranty पैक की जानकारी

प्लेटिनम पैकेज: इस पैकेज में ग्राहक चौथे वर्ष या 1,20,000 किलोमीटर दोनों में से जो भी पहले हो जाए तब तक विस्तारित वारंटी का फायदा उठा सकते हैं।

रॉयल प्लेटिनम पैकेज: इस प्रोग्राम में कार या वाहन पर 5 साल या 1,40,000 किलोमीटर इन दोनों में से जो भी पहले हो तब तक एक्सटेंडे वारंटी का फायदा मिलेगा।

सोलिटेयर पैकेज: इसमें वाहन पर छठवें वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर दोनों में से जो भी पहले पूरा हो तब तक एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा मिलेगा।

Maruti Suzuki ने ग्राहकों की जरूरतों और सुविधाओं का ध्‍यान रखते हुए एक्सटेंडेड वारंटी में वाहन के 11 हाई-वैल्यू पार्ट्स को भी शामिल किया है।

जो कि पहले केवल स्टैंडर्ड वारंटी के टेन्योर तक ही कवर किए जाते थे। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी पीरियड में भी ज्यादा से ज्यादा कवरेज और लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- Redmi का धांसू फोन India में लॉन्‍च: 108-मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें प्राइज और स्‍प‍ेसिफिकेशन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article