Mangal Vakri 2024: नौ दिन बाद फिरकी मारने वाले हैं मंगल, करेले पर चढ़ेंगे नीम! इनके लिए अच्छे नहीं संकेत

Mangal Vakri 2024 Kark

Mangal Vakri 2024 Kark

Mangal Vakri 2024 in Kark me Mangal ki Ulti Chal:  अभी तक अपनी नीच राशि में चल रहे मंगल 18 दिसंबर से वक्री होने जा रहे हैं। मंगल का ये गोचर (Mangal Gochar) कुछ जातकों के लिए कष्टकारी समय ला सकता है।

तो वहीं इसके असर से मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। एक बार फिर आंधी तूफान के योग बनेंगे। चूंकि मंगल नीच राशि (Kark me Mangal) में हैं और इसी दौरान वक्री (mangal ki vakri chal) भी हो रहे हैं ऐसे में इनका असर और ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

दिसंबर में इस दिन से वक्री होंगे मंगल

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल 18 दिसंबर में मंगल वक्री (Manglal Vakri Date Dec 2024) हो जाएंगे। मंगल की ये वक्री चाल 37 दिन के लिए रहेगी। इसके बाद वे 25 जनवरी तक इसी स्थिति में रहेंगे।

मिथुन में मंगल का गोचर (Mithun me Mangal Gochar)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल 18 दिसंबर को वक्री होने के बाद 25 जनवरी तक कर्क राशि में ही वक्री रहेंगे। इसके बाद वे 25 जनवरी को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

17 फरवरी को मार्गी होंगे मंगल

25 जनवरी को मिथुन में रहने के बाद एक बार इसी राशि में 17 फरवरी को मंगल मार्गी हो जाएंगे। आपको बता दें वक्री चाल से मतलब किसी ग्रह की उल्टी चाल से होता है।

दिसंबर में मंगल किस राशि में वक्री होंगे (Mangal Vakri Dec 2024)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल दिसंबर में कर्क राशि में ही वक्री होंगे। आपको बता दें कर्क चंद्रमा की राशि है। इसी में मंगल उल्टी चाल चलेंगे।

वक्री मंगल कैसा असर डालते हैं (Vakri Mangal ka Asar)

हिन्दू पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार जब भी मंगल वक्री या मार्गी होता है, तो उसका सीधा असर मौसम पर पड़ता है। ऐसे में 18 दिसंबर को कर्क राशि में मंगल के वक्री करते ही एक बार फिर मौसम बदलेगा। इस दौरान प्राकृतिक घटनाएं घट सकती हैं। ज्योतिष में मंगल की उल्टी चाल उथल-पुथल मचाती है।

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: शनि के घर में शुक्र की एंट्री, वृष, तुला, कुंभ, मीन के लिए 29 दिसंबर तक का समय क्या दे रहा संकेत

वक्री मंगल इन राशियों के लिए अशुभ (Vakri Mangal Negaive Effect)

ज्योतिष के अनुसार 18 दिसंबर से कर्क राशि में मंगल वक्री होगा। जिसके असर से मेष और मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। इन जातकों को आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा।

नीच राशि से निकलकर वक्री हो रहे हैं मंगल

कर्क मंगल की नीच राशि है। ऐसे में नीच राशि में मंगल की वक्री होने जा रहे हैं। (Kark me Mangal ki Vakri Chal ka Asar) यानी मंगल इन जातकों के लिए अधिक कष्टकारी हो सकते हैं।

मंगल (Mars Transit) जब राशि बदलता है तो मौसम पर सीधा असर (Mangal Gochar Effect on Weather) होता है। ऐसे में जो मंगल नीच राशि में रहकर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे थे, उनका निगेटिव असर और अधिक बढ़ने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2025: नए साल में करना चाहते हैं शादी, तीन महीने में विवाह के केवल 14 मुहूर्त, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article