Advertisment

Mars In Opposition 2025: बिना दूरबीन के दिखेगा लाल ग्रह, एक लाइन में होंगे मंगल, पृथ्वी और सूरज, जानें कब देखें

Mars In Opposition 2025: 16 जनवरी को सूरज, पृथ्वी और मंगल एक सीधी लाइन में होंगे। इसे मार्स इन अपोजिशन कहते हैं। मंगल को बिना दूरबीन के चमकदार लालिमा के साथ देखा जा सकेगा।

author-image
Rahul Garhwal
Mars At Opposition 2025 16 January Sarika Gharu Earth Sun

रिपोर्ट - राहुल राजौरिया

Mars In Opposition 2025: सूरज, मंगल और पृथ्वी 16 जनवरी को एक सीध में होंगे। इस खगोलीय घटना को मार्स इन अपोजिशन कहते हैं। आप एक समय चमकदार लालिमा के साथ बिना दूरबीन के मंगल ग्रह देख पाएंगे।

Advertisment

पूरी रात आकाश में दिखेगा मंगल ग्रह

MP के रायसेन में नेशनल अवॉर्ड विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया मंगल ग्रह सूर्य अस्त होने के बाद पूर्व दिशा में उदय होगा। ये आधी रात में आपके ठीक सिर के ऊपर होगा। सुबह मंगल पश्चिम दिशा में अस्त होगा। मंगल ग्रह को पूरी रात चमकदार लालिमा के साथ आकाश में देखा जा सकेगा।

सूरज की रोशनी से चमकेगा मंगल

[caption id="attachment_737774" align="alignnone" width="589"]Mars In Opposition 2025 Sarika Gharu स्टूडेंट्स को मार्स इन अपोजिशन के बारे में बताती हुईं विज्ञान प्रसारक सारिका घारू[/caption]

विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मार्स इन अपोजिशन की ये घटना इसलिए महत्‍वूपर्ण है क्‍योंकि मंगल को सारी रात आकाश में देखा जा सकेगा। अपोजिशन की इस घटना में पृथ्‍वी के एक ओर मंगल होगा तो दूसरी ओर सूर्य होगा। ये तीनों खगोलीय पिंड एक सीध में होंगे। इस समय मंगल की सतह सूर्य के प्रकाश से चमकेगी और इसी वजह से इसे देखा जा सकेगा।

Advertisment

हर 26 महीने में होती है ये घटना

सारिका घारू ने बताया कि मार्स इन अपोजिशन की घटना लगभग 26 महीने के अंतराल पर होती है। 2003 का मार्स एट अपोजिशन बहुत खास था क्योंकि मंगल 60 हजार साल बाद इतना पास आया था। अब वो पृथ्वी के इतने पास 2287 में आएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीजेपी के 15 और जिला अध्यक्ष घोषित: नर्मदापुरम से प्रीति शुक्ला, भिंड से देवकुमार सिंह के नाम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

16 जनवरी के बाद 19 फरवरी 2027 में होगा ऐसा

16 जनवरी के बाद मार्स इन अपोजिशन की घटना 19 फरवरी 2027 को होगी। विज्ञान प्रसारकों के साथ लोगों को भी इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना का इंतजार है।

Advertisment

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी: 20 जनवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 4 हजार उपार्जन केंद्रों पर फसल बेच सकेंगे किसान

gehu kharidi mp 2025 Online Registration madhya pradesh

gehu kharidi mp 2025: मध्यप्रदेश में 20 जनवरी से गेहूं खरीदी के लिए किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। गेहूं खरीदी के लिए 4 हजार उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले साल 3800 उपार्जन केंद्र बनाए गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

mars Earth sarika gharu sun Mars In Opposition 2025 Mars In Opposition 2025 Sarika Gharu Mars In Opposition 16 January
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें