Crime News : शादी में रसगुल्ले को लेकर महायुद्ध, दुल्हन के मौसा की हत्या

Crime News : शादी में रसगुल्ले को लेकर महायुद्ध, दुल्हन के मौसा की हत्या

उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर महायुद्ध हो गया। जिसके चलते दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के मौसा पर हमल किया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार घटना मैनपुरी के बीकापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में रसगुल्लों की बाल्टी चोरी होने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक रणबीर सिंह बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आए थे। बाराती खाना खा चुके थे। वही गांव के लोग खाना खाने आ रहे थे। उसी दौरान गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी को चोरी करके ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें पकड़ लिया। इससे विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद मामला इतना बढ़ गया की मारपीट होने लगी। इसी बीच रजत और अजय पक्ष के लोगों ने दुल्हन के मौसा रणबीर सिंह की लाठी डंड़ों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में रणबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password