28 April History: मराठा शासक पेशवा बाजीराव का हुआ था निधन, 4 साल पहले कोरोना ने दी थी दस्तक, जानिए आज का इतिहास

28 April History: इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख यूं तो बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है. लेकिन तीन साल पहले कोविड 19 ने दस्तक दी थी.

28 April History: मराठा शासक पेशवा बाजीराव का हुआ था निधन, 4 साल पहले कोरोना ने दी थी दस्तक, जानिए आज का इतिहास

28 April History: इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख यूं तो बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है, लेकिन तीन बरस पहले दुनिया में आए कोविड 19 के तूफान ने पिछली करीब एक शताब्दी की तमाम घटनाओं को एकदम बौना कर दिया।

वर्ष 2020 में वह अप्रैल का ही महीना था, जब हर तरफ कोरोना को लेकर दहशत और डर का माहौल था। 28 अप्रैल 2020 को देश में कोरोना के संक्रमण से जान गंवाने वालों की तादाद 937 तक पहुंच गई थी और संक्रमितों का आंकड़ा 29,974 की संख्या को पार कर गया।

उसके बाद भले संक्रमितों का आंकड़ा करोड़ों में और मरने वालों का लाखों तक पहुंचा हो, लेकिन टीकाकरण और एहतियाती उपायों से बीमारी के प्रति एक सोच विकसित हुई, जिसका पहले अभाव था।

   देश-दुनिया की 28 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं 

देश दुनिया के इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ था।

1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया था।

1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई थी।

1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा हुई थी।

पेशवा बाजीराव प्रथम

1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई थी।

1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म। एक शासक के तौर पर उनका जीवन जितना राजसी और भव्य रहा, उनके जीवन का अंतिम समय और उनकी मौत उतनी ही दुखद और त्रासद रही है।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए थे।

जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस मौत के मुंह से बाहर निकल आए थे, जानें कैसा था सफर - when subhash chandra bose fight from enemy - India TV Hindi

1945 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या हुई थी।

1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ था।

1986 : सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ था।

1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत हुई थी।

1996 : आस्ट्रेलिया के बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों की जान ले ली। इसे उस समय देश के इतिहास में गोलीबारी की भीषणतम घटना बताया गया। जिसके बाद शस्त्र नियमों को कड़ा किया गया था।

2001 : अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब दो करोड़ डॉलर की रकम अदा की।

2003 : दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।

2003 : एप्पल ने आईटयून्स स्टोर की शुरूआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।

2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना था।

Australia 2007 World Cup,आज का दिन- श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने लगाई थी वर्ल्ड कप में हैटट्रिक - on this day in 2007 australia beat sri lanka by 53 runs to win

2008 : भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा था।

2020 : देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 तक पहुंची थी। संक्रमितों की तादाद 29,974 के पार हुआ था।

2021 : कोरोना वायरस संक्रमण के देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए और कुल मामले 1,79,9,267 पर पहुंचे। मरने वालों की तादाद दो लाख पार हुई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article