स्लीप साइकिल बिगड़ने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नींद न लेने से आप चिड़चिड़े हो जाते हैं और कई रोगों का भी जोखिम बना रहता है। आइए जानते है कि स्लीप साइकिल ठीक करने के लिए कौन से तरीके अपना सकते है। रात में सोने से पहले हल्की आवाज में आपको म्यूजिक सुनना चाहिए। इससे मन शांत होता है और माइंड रिलैक्स होता है। इससे आपका मूड बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। स्लीप साइकिल को बेहतर बनाने के लिए आपको दिन में सोने से बचना चाहिए। दिन में सोने से रात में अच्छी नींद नहीं आती। रात में आपकों हल्का भोजन करना चाहिए। भारी भोजन से पेट में ऐंठन, पेट फूलना, अपच हो सकती है। इससे नींद में डिस्टर्बेस होता है।अच्छी नींद के लिए आप मेलाटोनिन बढ़ाने वाले फूड्स खाएं। कद्दू के बीज, बीन्स, पनीर, अंडे का सेवन करें। साथ ही रोज योग और ध्यान लगाएं। अगर लंबे समय से नींद की समस्या बनी हुई है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us