/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Manu-Bhaker-Sarabjot-Singh-Bronze-Medal-1.webp)
Manu Bhaker Sarabjot Singh Bronze Medal: मनु भाकर ने आज मंगलवार (30 जुलाई) को 10 मीटर एयर पिस्टल मक्स्डि इवेंट में अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ खेलने ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरीं थी।
जहां उन्होंने और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मनु भाकर किसी एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
124 साल के इतिहास में ऐसा कारनामा किसी ने कर नहीं पाया है। आज मनु ने अपने नाम से एक बड़ा इतिहास रच दिया है।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह दोनों की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
दोनों ने इस कांटेदार मुकाबले को 16-10 से यह मैच जीता है।
मनु भाकर ने रचा इतिहास
आज मनु भाकर और सरबजोत सिंह कांस्य पदक मैच को जीतने में सफल रहे हैं। मनु ओलंपिक के इतिहास में एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
इससे पहले अबतक कोई भी भारतीय ऐसा कारनामा ओलंपिक में नहीं कर पाया है। वैसे, सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने दो मेडल जरूर जीते हैं लेकिन ये मेडल एक ही ओलंपिक में नहीं जीते हैं।
मनु ने आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/manu-Bhakar-news-859x540.webp)
कौन है सरबजोत सिंह (Who is Sarabjot Singh)
मनु भाकर के साथ कांस्य पदक मैच में हिस्सा लेने वाले सरबजोत सिंह के पास भी इतिहास रच दिया है। दोनों शूटर ने भारत को कांस्य पदक दिला दिया है।
आपको बता दें कि सरबजोत सिंह हरियाणा के अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के धीन गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1818201471046824035
सामान्य परिवार से आने वाले सरबजोत सिंह को शुरू से ही शूटिंग का विशेष शौक था। सरबजोत के माता-पिता ने उन्हें शुरू से ही शूटिंग के लिए प्रोत्साहित किया है।
अपने स्कूलिंग के दिनों से ही सरबजोत सिंह ने शूटिंग करना शुरू कर दिया था। आज सरबजोत का नाम भारत के कोने-कोने में गूंज रहा है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1818194398762422534
शूटिंग में भारत के पदकवीर (ओलंपिक)
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
रजत पदक: एथेंस (2004)
- अभिनव बिंद्रा
स्वर्ण पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008)
- गगन नारंग
कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012)
- विजय कुमार
रजत पदक: लंदन ओलंपिक (2012)
- मनु भाकर
कांस्य पदक: पेरिस ओलंपिक (2024)
सरबजोत सिंह बने पदक जीतने वाले भारत के छठे निशानेबाज
सरबजोत सिंह अब ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के छठे निशानेबाज बन गए हैं। उनकी जोड़ीदार मनु भाकर इससे पहले ओलंपिक पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय निशानेबाज बनी थीं।
मनु भाकर के लिए यह ओलंपिक अभी तक शानदार रहा है। कुछ दिन पहले 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पिछले 20 वर्षों में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं।
मनु के पास है एक और मेडल जीतने का मौका
पिछली बार जब कोई भारतीय महिला निशानेबाज फाइनल में पहुंची थी, तो वह सुमा शिरूर थीं। उन्होंने 2004 में ग्रीस की राजधानी में आयोजित एथेंस ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी।
मनु के पास एक और मेडल जीतने का मौका है। वह 1 अगस्त को वुमेंस 25 मीटर एयर पीस्टल इवेंट में उतरेंगी। अगर मनु ये मेडल और जीत लेती है तो मनु का नाम शूटिंग में बहुत बड़ा हो जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us