Neeraj Chopra Wedding: क्या शादी करने जा रहे नीरज चोपड़ा और मनु भाकर? मनु के पिता ने दी सफाई!

Neeraj Chopra Wedding: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनका नाम मनु भाकर से जोड़ा जा रहा है।

neeraj chopra

Neeraj Chopra Wedding: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, नीरज चोपड़ा का नाम मनु भाकर से जोड़ा जा रहा है।

पेरिस ओलंपिक 2024, 11 अगस्त को समाप्त हो गया था। इस दौरान भारतीय एथलीट ने सबका दिल छू लिया।

manu bhakar

मनु भाकर ने देश को पेरिस ओलंपिक में शुरुआती दो पदक दिलाए, तो वहीं नीरज ने देश को जैवलिन थ्रो में रजत पदक दिलाया। इसी बीच नीरज और मनु भाकर की मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए थे।

neeraj chopra

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद एक और वीडियो आया जिसमें नीरज चोपड़ा और मनु भाकर बात करते दिखाई दिए थे। इन दौरान दोनों को साथ में पसंद किया गया और दोनों के अफेयर की खबरें भी चलने लगीं।

https://twitter.com/LogicLitLatte/status/1822885045247279440

publive-image

इन खबरों पर अब मनु भाकर के पिता ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने दोनों की शादी को लेकर बात की। मनु भाकर के पिता ने कहा कि‘मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है। अभी इस बारे में नहीं सोचा है।’ इसके अलावा सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच हुई बातचीत पर मनु भाकर के पिता ने कहा, ‘मनु की मां नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं।’

neeraj chopra

इस तस्वीर में मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा नजर आ रहे हैं। सुमेधा भाकर ने नीरज का हाथ अपने सिर के ऊपर रखवाया है। इसे लेकर लोग कई तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, अब इन बातों मनु के पिता विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़ें...Stree 2: वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है, अब 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी मूवी, जानें क्या है नई रिलीज डेट!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article